
जम्मू-कश्मीर में 10वीं और 12वीं के स्कूल खोलने के आदेश, 50 प्रतिशत से ज्यादा हाजिरी नहीं
AajTak
अगर किसी छात्र, शिक्षक या अन्य स्कूल स्टाफ को कफ, ठंड लगने या फीवर की शिकायत होती है तो उन्हें स्कूल परिसर के अंदर दाखिल नहीं होने दिया जाएगा. स्कूल के हेड को यह सुनिश्चित करना होगा कि परिसर के अंदर सभी प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जा रहा है.
जम्मू-कश्मीर सरकार ने आदेश जारी किया है कि अब से 10वीं और 12वीं के स्कूल 50 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे. कॉलेज, विश्वविद्यालय, सिविल सर्विस के लिए कोचिंग सेंटर, इंजीनियरिंग और NEET को भी वैक्सीन लिए हुए छात्र और स्टाफ के साथ खोलने की इजाजत दे दी गई है. बाकी के सभी क्लास बंद रहेंगे.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











