
जम्मू-कश्मीर में सेना का सर्च ऑपरेशन, हथियार और गोला-बारूद बरामद
AajTak
इंडियन आर्मी के चिनार कॉर्प्स ने बताया कि तलाशी के दौरान, 02 पिस्तौल, 04 पिस्तौल मैग्जीन और गोला-बारूद बरामद किया गया है. सेना के द्वारा ऑपरेशन जारी है.
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के बांदी मोहल्ला, चन्नीपुरा और कुपवाड़ा इलाकों में इंडियन आर्मी ने खुफिया जानकारी के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान सेना को पिस्तौल के साथ गोला-बारूद जैसी चीजें बरामद की गई हैं. भारतीय सेना के चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया, "14 फरवरी 2025 को विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा सामान्य क्षेत्र बांदी मोहल्ला, चन्नीपुरा पैन, कुपवाड़ा में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था."
सेना ने कहा कि तलाशी के दौरान, 02 पिस्तौल, 04 पिस्तौल मैग्जीन और गोला-बारूद बरामद किया गया है. सेना के द्वारा ऑपरेशन जारी है.
LoC के पास हुआ था ब्लास्ट
12 फरवरी को जानकारी सामने आई थी कि जम्मू-कश्मीर के अखनूर में मंगलवार को LoC के पास IED ब्लास्ट में सेना के दो अफसर शहीद हो गए. जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे जम्मू जिले के खौर थाने के अंतर्गत केरी बट्टल क्षेत्र में LoC के पास IED ब्लास्ट हुआ. इसमें 3 सैनिक घायल हो गए, जिन्हें सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इनमें से 2 की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं एक की हालत गंभीर थी.
सूत्रों के मुताबिक, जब कैप्टन करमजीत सिंह बख्शी के नेतृत्व में सेना की टीम इलाके में गश्त कर रही थी, तभी रिमोट कंट्रोल डिवाइस से IED धमाका हुआ.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









