
जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने की संभावनाएं टटोलेगी BJP, इस रणनीति पर हो रहा है काम
AajTak
भाजपा नेताओं के मुताबिक अगर पार्टी जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़े दल के रूप में उभरती है तो ऐसे में बिना देरी किए निर्दलीय और छोटी पार्टियों से जीते विधायकों के बूते सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा. पार्टी कई विकल्पों पर विचार कर रही है.
सी वोटर के एक्जिट पोल में जम्मू-कश्मीर में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की गई है. हालांकि नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन के आगे रहने की भविष्यवाणी है लेकिन किसी भी एक राजनीतिक दल को अपने दम पर बहुमत मिलने की संभावना नहीं है. सी वोटर के एक्जिट पोल में बीजेपी को 27 से 32 सीटें तक मिलने की भविष्यवाणी है और ऐसे में बीजेपी सबसे बडे दल के रूप में उभरने की स्थिति में सरकार बनाने की संभावनाओं को तलाशने में जुट गई है.
सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी कई निर्दलियों और छोटी पार्टियों के नेताओं से संपर्क में है. बीजेपी ने पर्दे के पीछे से उन्हें समर्थन भी दिया था. पार्टी ने घाटी में इस बार सभी सीटों पर न लड़ने का फैसला इसी रणनीति के तहत किया था.
जहां 2014 में बीजेपी ने 75 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे इस बार पार्टी ने 62 सीटों पर ही चुनाव लड़ा. बीजेपी नेताओं के मुताबिक अगर पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरती है तो ऐसे में बिना देरी किए निर्दलीय और छोटी पार्टियों से जीते विधायकों के बूते सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: Exit Poll: जम्मू कश्मीर सरकार गठन में क्या पीडीपी और अन्य बनेंगे किंगमेकर?
जम्मू में क्लीन स्वीप की उम्मीद बीजेपी को उम्मीद है कि जम्मू क्षेत्र में वह पिछली बार की ही तरह स्वीप करेगी. पिछले चुनाव में बीजेपी को 25 सीटें मिली थीं. इस बार उसका अपना आकलन है कि उसकी संख्या बढ़ कर 28-35 तक हो सकती है. हालांकि कुछ नेता यह मानते हैं कि अगर टिकट बंटवारे में गड़बड़ी नहीं होती तो यह संख्या और भी बढ़ सकती थी. ठीक से टिकट न बांटने के कारण बीजेपी को जम्मू क्षेत्र में कुछ सीटों पर बगावत का सामना करना पड़ा और ऐसे में उन सीटों पर उसे नुकसान भी हो सकता है.
पांच मनोनीत विधायक भी रणनीति का हिस्सा

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







