
'जम्मू-कश्मीर में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण होगा चुनाव...' आजतक से बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
AajTak
मनोज सिन्हा ने एलजी की शक्तियों को लेकर विपक्ष के आरोपों पर कहा कि ये आरोप निराधार हैं. जो लोग संविधान को समझते हैं वो ये जानते हैं कि ये शक्तियां संविधान के तहत हैं. ऐसे में ये आरोप लगाना गलत है. मैं अपनी सीमाएं जानता हूं.
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों का ऐलान हो गया है. 90 सीटों पर 3 चरणों में वोटिंग होनी है और 4 अक्टूबर को परिणाम आएंगे. करीब एक दशक बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तमाम तैयारियों को लेकर आजतक ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से खास बातचीत की. इंटरव्यू में मनोज सिन्हा ने उम्मीद जताई की विधानसभा चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष होंगे और रिकॉर्ड मतदान देखने को मिलेगा.
'10 साल बाद चुनाव की बात गलत' मनोज सिन्हा ने कहा कि कई जगह खबरें चल रही हैं कि यहां 10 साल बाद विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं. ये सही नहीं है. राज्य में 2014 में चुनाव हुए थे. 2019 में चुनाव होने थे. इसके बाद तमाम प्रक्रियाओं के चलते चुनाव के ऐलान में देरी हुई है. 370 हटने के वक्त सदन में गृहमंत्री ने जम्मू-कश्मीर को लेकर जिन प्रक्रियाओं का ऐलान किया था. ठीक वैसे ही हो रहा है. मुझे उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव के बाद धीरे-धीरे यहां स्थिति और बेहतर होगी. LG की शक्तियों पर क्या बोले? मनोज सिन्हा ने एलजी की शक्तियों को लेकर विपक्ष के आरोपों पर कहा कि ये आरोप निराधार हैं. जो लोग संविधान को समझते हैं वो ये जानते हैं कि एलजी की ये शक्तियां संविधान के तहत हैं. ऐसे में ये आरोप लगाना गलत है. मैं अपनी सीमाएं जानता हूं.
अधिकारियों के तबादले पर क्या बोले चुनाव के ऐलान से ठीक पहले 200 अधिकारियों के तबादले पर विपक्ष के आरोपों पर मनोज सिन्हा ने कहा कि ये मुद्दा निराधार है. विधिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए ये एक्शन लिया गया है. कई जगह अधिकारी 2-3 साल से पोस्टेड थे. चुनाव से पहले ये जरूरी था.
पीओके को लेकर बड़ी तैयारी मनोज सिन्हा ने कहा कि पीओके को लेकर सरकार बड़ी तैयारी कर रही है. वहीं, आतंकियों पर नकेल कसने के लिए भी प्लानिंग हो रही है. जल्द ही आतंकी घटनाओं पर विराम लगेगा.
मतदाताओं से की ये अपील इंजीनियर राशिद के भाई के विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर मनोज सिन्हा ने कहा कि कौन चुनाव लड़ेगा इसको लेकर मेरा कोई हस्तक्षेप नहीं हो सकता है. लेकिन हां मतदाताओं को ये जरूर सोचना चाहिए कि वो किसको वोट दे रहे हैं. ये देश के लिए जरूरी है.
उपराज्यपाल ने दी निष्पक्ष चुनाव की गारंटी मनोज सिन्हा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिस तरह से निष्पक्ष चुनाव हुए ठीक उसी तरह विधानसभा में भी चुनाव होंगे. लोकसभा की तरह शांतिपूर्ण चुनाव होंगे.मैं भरोसा देता हूं कि निष्पक्ष चुनाव होगा. सभी को लेवल प्लेइंग फील्ड मिलेगी. ये मैं भरोसा दिलाता हूं.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







