
जम्मू-कश्मीर: बारामूला में सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
AajTak
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आज सुबह शुरू हुए एनकाउंटर में एक आतंकी मारा गया है. यहां सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को घेर लिया था. भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर की संयुक्त टीम इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन चला रही है.
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों के एनकाउंटर में एक आतंकी मारा गया है. भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर की संयुक्त टीम इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन चला रही है. सुरक्षाबलों ने यह एनकाउंटर शनिवार सुबह ही शुरू किया था.
जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से बताया गया था कि भारतीय सेना और बारामूला पुलिस की उरी, हथलंगा इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई है. यहां सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को घेर लिया था, जिसमें एक मारा गया है, जबकि दूसरे की तलाश तेज है.
J-K: कोकरनाग में टारगेट के करीब पहुंची सेना, रॉकेट लॉन्चर से किया जा रहा हमला, भागते दिखे आतंकी
इसके अलावा अनंतनाग जिले के कोकरनाग में भी आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ चौथे दिन भी जारी है. पहाड़ी इलाके के जंगलों में छिपे आतंकवादियों के खात्मे के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन की भी मदद ली जा रही है.
कश्मीर जोन के ADGP ने कहा कि यहां 2-3 आतंकी फंसे हुए हैं और उन सभी को मार गिराया जाएगा. ऑपरेशन के दौरान आतंकियों के छिपने के ठिकाने को सुरक्षाबलों ने बमबारी कर ध्वस्त कर दिया है.
अनंतनाग एनकाउंटर में कर्नल, मेजर और DSP शहीद... आतंकियों के खात्मे के लिए ऑपरेशन तेज

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









