
जम्मू-कश्मीर: पूर्व विधायक और बीजेपी नेता ने की खुदकुशी, नहीं मिला सुसाइड नोट
AajTak
जम्मू-कश्मीर के गुरेज में पूर्व विधायक और बीजेपी नेता ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी. 62 साल के फकीर मोहम्मद खान ने अपने सरकारी आवास में खुदकुशी की है. फकीर मोहम्मद खान 1996 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए निर्दलीय विधायक चुने गए थे. लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहने के बाद उन्होंने 2020 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे.
जम्मू-कश्मीर के गुरेज से पूर्व निर्दलीय विधायक और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता फकीर मोहम्मद खान ने गुरुवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. यह घटना श्रीनगर के तुलसीबाग सरकारी क्वार्टर में हुई, जहां वो रह रहे थे.
62 साल के फकीर मोहम्मद खान ने अपने सरकारी आवास में खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. बीजेपी प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पूर्व विधायक ने आत्महत्या कर ली है. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने यह जानलेवा कदम क्यों उठाया.
1996 में बने थे निर्दलीय विधायक, 2020 में BJP में हुए थे शामिल
फकीर मोहम्मद खान 1996 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए निर्दलीय विधायक चुने गए थे. लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहने के बाद उन्होंने 2020 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण की थी. उन्होंने पिछले साल भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.
पार्टी में शोक की लहर, कारणों की हो रही जांच
फकीर मोहम्मद खान की आत्महत्या की खबर से भाजपा और उनके समर्थकों में शोक की लहर है. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. फिलहाल, पुलिस और प्रशासन इस मामले की जांच कर रहे हैं और आत्महत्या के पीछे के कारणों को समझने की कोशिश कर रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










