
जम्मू-कश्मीर पर मोदी सरकार का ये है फ्यूचर प्लान! 24 जून को सर्वदलीय बैठक में होगी चर्चा
AajTak
सूत्रों के मुताबिक महबूबा मुफ्ती ने बैठक के लिए हामी भर दी है. लेकिन फाइनल फैसला पार्टी की बैठक के बाद करेंगी. उधर नेशनल कॉन्फ्रेंस खेमे ने औपचारिक न्योते तक चुप्पी साधे रहने की रणनीति बनाई है. कहां बैठक होगी इस बारे में फैसला मंगलवार यानि 22 जून को लिया जाएगा.
अनुच्छेद-370 हटने और केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर के क्या हाल-चाल हैं? पूरे देश की इसपर नजर है. हर कोई यह जानना चाहता है कि 370 हटने के करीब 2 साल बाद जम्मू-कश्मीर में माहौल कितना बदला है. दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर को लेकर अपनी अगली रणनीति बना ली है. इसके तहत प्रधानमंत्री ने कश्मीर पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है. सूत्रों के मुताबिक 24 जून को होने वाली इस बैठक के लिए दलों से संपर्क साधा जा रहा है. माना जा रहा है कि सरकार जम्मू-कश्मीर में हालात को सामान्य करने और राजनीतिक गतिविधियां बढ़ाने का मन बना चुकी है. हालांकि अभी इसको लेकर कोई औपचारिक बयान जारी नहीं हुआ है. लेकिन इतना तय है कि नए कश्मीर के लिए पीएम का फ्यूचर प्लान बिल्कुल तैयार है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











