जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा जिले में घुसपैठ कर रहा आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
AajTak
मुठभेड़ स्थल से बरामद सामान से यह माना जा रहा है कि मारा गया आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक था. जब्त किए गए हथियारों और गोला-बारूद में एक एके राइफल, एक एके मैगजीन, 15 एके राउंड, पांच 9 मिमी पिस्तौल, एक 15 मिमी पिस्तौल, आठ पिस्तौल मैगजीन और 9 मिमी पिस्तौल की 32 गोलियां शामिल हैं.
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना ने रविवार को एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. इस दौरान एक आतंकवादी मारा गया. दरअसल, सेना को विश्वसनीय सूत्रों से घुसपैठ का इनपुट मिला था. इसके आधार पर कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर के दखें-अमरोही इलाके में पुलिस और सेना द्वारा एक संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया.
सेना की तरफ से बताया गया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान, हमारी तरफ घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों की हरकत देखी गई. संयुक्त दल ने उन्हें चुनौती दी, जिसमें एक आतंकवादी को मार गिराया गया. घनी झाड़ियों और ऊबड़-खाबड़ इलाके का फायदा उठाकर दो से तीन अन्य आतंकवादी नियंत्रण रेखा के पाकिस्तान की ओर वापस भाग गए.
मुठभेड़ स्थल से बरामद सामान से यह माना जा रहा है कि मारा गया आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक था. जब्त किए गए हथियारों और गोला-बारूद में एक एके राइफल, एक एके मैगजीन, 15 एके राउंड, पांच 9 मिमी पिस्तौल, एक 15 मिमी पिस्तौल, आठ पिस्तौल मैगजीन और 9 मिमी पिस्तौल की 32 गोलियां शामिल हैं.
पुलिस ने ट्वीट किया, "सेना और कुपवाड़ा पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में तंगधार सेक्टर के अमरोही इलाके में एलओसी पर एक आतंकवादी को ढेर कर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। तलाशी अभियान जारी है."

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








