
जमीन से 74 किलोमीटर नीचे था भूकंप का केंद्र, जानें किन शहरों में झटके महसूस किए गए
AajTak
भूकंप के तेज झटकों से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर और उत्तराखंड समेत पूरा उत्तर भारत थर्रा उठा. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक भूकंप का केंद्र तजाकिस्तान में था.
शुक्रवार की रात जब लोग अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे या सोने की तैयारी कर रहे थे, भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के तेज झटकों से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर और उत्तराखंड समेत पूरा उत्तर भारत थर्रा उठा. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक भूकंप का केंद्र तजाकिस्तान में था. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6 से अधिक मापी गई. जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में कई घरों को नुकसान पहुंचा है. कई घरों की दीवारों में दरार पड़ गई है. एनसीएस के मुताबिक 10.31 बजे रात में भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस भूकंप का केंद्र तजाकिस्तान में था. इसकी गहराई जमीन के 74 किलोमीटर अंदर थी. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई. भूकंप के ये झटके भारत में भी महसूस किए गए.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











