
जमानत मिले या ना मिले... केजरीवाल के सामने संकट कई हैं
AajTak
अरविंद केजरीवाल को जेल से बाहर आना था, लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट ने ब्रेक लगा दिया. बड़ी मुश्किल ये नहीं है कि वो जेल में हैं, उससे भी बड़ी मुश्किलें बाहर बेसब्री से इंतजार कर रही हैं - और लोकसभा चुनाव के नतीजे तो यही इशारा कर रहे हैं कि केजरीवाल को मुश्किलों से जल्दी निजात नहीं मिलने वाली है.
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति केस में राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिल गई थी, लेकिन 24 घंटे के भीतर ही हाई कोर्ट ने रोक लगा दी. सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है, और जब तक हाई कोर्ट फैसला नहीं आता, अरविंद केजरीवाल को जेल में ही रहना पड़ेगा.
निचली अदालत में प्रवर्तन निदेशालय जमानत का फैसला 48 घंटे के लिए होल्ड करने की मांग कर रहा था, लेकिन अपील नामंजूर हो गई. ऐसी ही कुछ दलीलों के साथ ईडी ने हाई कोर्ट में जमानत के फैसले के खिलाफ अपील की, और सुनवाई होने तक उस पर रोक लगा दी गई.
दिल्ली हाई कोर्ट में ईडी के वकील का कहना था कि निचली अदालत में बहस का पर्याप्त समय नहीं दिया गया. ASG एसवी राजू ने हाई कोर्ट को बताया कि ट्रायल कोर्ट ने ईडी की तरफ से पेश दलीलों पर ध्यान नहीं दिया.
लोकसभा चुनाव 2024 में चुनाव कैंपेन के लिए सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को 21 दिन के लिए अंतरिम जमानत मिली थी. आखिरी दौर की वोटिंग खत्म होने के अगले ही दिन 2 जून को अरविंद केजरीवाल ने सरेंडर कर दिया. उससे पहले अरविंद केजरीवाल ने मेडिकल ग्राउंड पर जमानत एक हफ्ता बढ़ाने की गुजारिश की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी.
लोकसभा चुनाव से अरविंद केजरीवाल को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन नतीजों ने नाउम्मीद कर डाला. दिल्ली में तो आम आदमी पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली, पंजाब में भी भगवंत मान सरकार होने के बावजूद लोगों का अपेक्षित समर्थन नहीं मिला.
अब तो ऐसा लगता है जैसे अरविंद केजरीवाल की चुनौतियां खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं - और ये स्थिति उनके जेल में रहने के दौरान ही नहीं, जमानत पर बाहर आने के बाद भी बनी रहने वाली है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







