
'जब UPSC में हो गई थी फेल, बॉयफ्रेंड संग अखबार में छप गई थी फोटो', IAS का ट्वीट
AajTak
महिला आईएएस अधिकारी चांदनी चंद्रन ने ट्विटर पर अपने सिविल सर्विसेज की तैयारी के दिनों की एक फोटो शेयर की और उन्होंने बताया कि कैसे आईएएस में सलेक्शन नहीं होने के बावजूद टॉपर्स के साथ उनकी फोटो छप गई थी.
महिला आईएएस अधिकारी चांदनी चंद्रन ने ट्विटर पर अपने सिविल सर्विसेज की तैयारी के दिनों की एक फोटो शेयर की और उन्होंने बताया कि कैसे आईएएस में सलेक्शन नहीं होने के बावजूद टॉपर्स के साथ उनकी फोटो छप गई थी. चांदनी चंद्रन 2017 बैच की आईएएस ऑफिसर हैं. फिलहाल वो त्रिपुरा के कंचनपुर में एसडीएम के पद पर तैनात हैं. (Credits- Twitter/ Arun Sudarsan and Chandni Chandran) चांदनी ने अखबार में फोटो छपने का दिलचस्प किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि यह बात साल 2016 की है, जब वो केरल के त्रिवेंद्रम में यूपीएससी की तैयारी कर रही थीं. जिस दिन सिविल सर्विसेज 2015 का फाइनल रिजल्ट आया वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ कहीं बाहर घूमने निकली थीं. इस मौके पर टाइम्स ऑफ इंडिया के अखबार के फोटोग्राफर ने उनकी तस्वीर खींच ली और लोकल एडिशन में वो फोटो छप भी गई. (Credits- Twitter/ Arun Sudarsan and Chandni Chandran) उन्होंने बताया कि 10 मई, 2016 को सिविल सर्विसेज एग्जाम 2015 का फाइनल रिजल्ट आने वाला था. मैं अरुण सुदर्शन के साथ तनाव को दूर करने के लिए बाहर निकली थी. मेरा सेलेक्शन नहीं हुआ. अगले दिन अखबार टॉपर्स की तस्वीरों से भरे पड़े थे और टाइम्स ऑफ इंडिया ने ये तस्वीर छाप दी. उन्होंने यह किस्सा ट्विटर पर शेयर किया. May 10, 2016.Results of Civil Service Exam 2015 was expected to be out & I was roaming with @mrarunsudarsan to not stress over it. I didn't make it. Next day newspapers were filled with pics of toppers & @timesofindia published this pic of us! Arun called ToI & complained (1/3) pic.twitter.com/mYaemtmm5t (Credits- Twitter/ Arun Sudarsan and Chandni Chandran)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










