
जब HD Kumaraswamy ने एक्ट्रेस राधिका से सीक्रेट तौर पर की शादी...
AajTak
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी शादी डॉक्टर गुरप्रीत से करने जा रहे हैं. उनकी शादी को लेकर काफी चर्चा है. इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे एचडी कुमारस्वामी की सीक्रेट शादी की भी राजनैतिक जगत में जोर-शोर से चर्चा हुई थी. उन्होंने एक्ट्रेस राधिका से गुपचुप शादी की थी.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant mann ) शादी करने जा रहे हैं. उनकी दुल्हन डॉ गुरप्रीत कौर (Gurpreet Kaur) होंगी. भगवंत मान की दूसरी शादी को लेकर चर्चाओं का दौर चल ही रहा है. इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे एचडी कुमारस्वामी की सीक्रेट शादी की भी काफी चर्चा हुई थी.उन्होंने साल 2006 में एक्ट्रेस राधिका से सीक्रेट तौर पर शादी की थी. जिसका खुलासा बाद में राधिका ने ही किया था. दोनों की शामिका नाम की बेटी भी है.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे कुमारस्वामी की अभिनेत्री राधिका से दूसरी शादी की थी. जिसकी कर्नाटक की राजनीति में चर्चा होती रहती है. राधिका तटीय कर्नाटक से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने करीब दो दशक पहले फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. 17 साल की उम्र में उन्होंने कन्नड फिल्म 'नीला मेघा श्यामा' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. उस समय कुमारस्वामी राजनीति में नए थे और फिल्म प्रोड्यूसर थे. राधिका ने कन्नड, तमिल में कई फिल्में की थीं.
'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2018 में राधिका एक बार में तब चर्चा में आईं, जब उनके एचडी कुमारस्वामी के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. कुमारस्वामी तब मुख्यमंत्री बनने वाले थे. राधिका कुमारस्वामी से उम्र में काफी छोटी हैं, उनका जन्म 1 नवम्बर 1986 को हुआ था. वहीं कुमारस्वामी की पैदाइश साल 1959 की है. वैसे एचडी कुमारस्वामी की पहले शादी 13 मार्च 1986 को अनिथा से हुई थी. पहली शादी से एचडी कुमारस्वामी का बेटा निखिल है.
'हां मैं हूं मिसेज कुमारस्वामी' साल 2010 में टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में राधिका ने यह बात कबूली थी कि उनकी शादी एचडी कुमारस्वामी से 4 साल पहले (2006 में) हुई. उन्होंने तब यह भी कहा था कि उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम शामिका है. तब शामिका का पहला जन्मदिन नजदीक था. हालांकि, इससे पहले राधिका एचडी कुमारस्वामी के साथ रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं करती थीं. लेकिन 2010 में उन्होंने इस बात का कबूल लिया था. एचडी कुमारस्वामी पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे हैं.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










