
जब 10 साल की बच्ची ने पीएम मोदी को मुलाकात के लिए किया मेल, जवाब में PM ने कहा- 'दौड़े चले आओ बेटा'
ABP News
Child mailed Prime Minister Narendra Modi: महाराष्ट्र के बड़े नेता राधाकृष्ण विखे पाटील की पोती और सुजय पाटिल की बेटी ने पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने की जिद्द की, लेकिन पिता सुजय पाटिल इसको टालते रहे.
Child mailed Prime Minister Narendra Modi: देश के प्रधानमंत्री जब एक बच्ची के मेल का रिप्लाई करें और बच्ची की मुराद एक मेल से पूरी हो जाए तो इसे आप क्या कहेंगे? मामला अहमदनगर के सांसद संजय बिखे पाटिल की बेटी से जुड़ा है. जब 10 साल की बच्ची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को मुलाकात के लिए मेल किया और इसके बाद पीएम मोदी ने उस बच्ची से मुलाकात की. महाराष्ट्र के बड़े नेता राधाकृष्ण विखे पाटील की पोती और सुजय पाटिल की बेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की जिद्द की, लेकिन पिता सुजय पाटिल इसको टालते रहे. उनकी बेटी अनिशा ने कई दिनों तक उनका पीछा नही छोड़ा. सुजय पाटिल रोज कहते थे, 'बेटी वे तो प्रधानमंत्री हैं, काम पर हैं.' लेकिन उसकी जिद्द बरकरार रही. वहीं एक दिन बेटी अनिशा ने अपने पिता के ईमेल से सीधे प्रधानमंत्री को एक मेल पर संदेश भेजा.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.











