
जब सानिया मिर्जा से करण जौहर ने कहा था- सुना है शाहिद कपूर संग आपके अफेयर के चर्चे हैं
AajTak
सानिया और शाहिद के अफेयर के खूब चर्चे हुए थे. ऐसी अफवाह थी कि शाहिद और सानिया एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप की खबरों को कंफर्म नहीं किया था. अब सानिया अपने तलाक को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं.
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इन दिनों सुर्खियों में हैं. ऐसी चर्चा है कि सानिया अपने पति शोएब मलिक से तलाक ले रही हैं. सानिया के क्रिप्टिक पोस्ट के बाद स्टार कपल की तलाक की खबरों ने तूल पकड़ लिया है. लेकिन कपल ने अभी तक इन खबरों पर चुप्पी साधी हुई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पाकिस्ती क्रिकेटर शोएब मलिक संग शादी करने से पहले सानिया मिर्जा का नाम बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर संग भी जुड़ा था.
शाहिद संग थी सानिया के अफेयर की चर्चा
सानिया और शाहिद के अफेयर के खूब चर्चे हुए थे. ऐसी अफवाह थी कि शाहिद और सानिया एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, दोनों ने कभी अपनी रिलेशनशिप की खबरों को कंफर्म नहीं किया था. लेकिन सानिया मिर्जा जब करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण के सीजन 5 में आई थीं, तब उन्होंने अपनी और शाहिद की डेटिंग की खबरों पर रिएक्ट किया था.
करण जौहर ने सानिया मिर्जा से पूछा था- ऐसा कैसे हो सकता है कि आपको कभी हिंदी फिल्म के लड़कों ने अप्रोच नहीं किया है? इस सवाल पर सानिया मिर्जा ने जवाब दिया था- मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ. सानिया के जवाब पर करण ने आगे पूछा था- आपके और शाहिद के बारे में भी चर्चा हुई थी. क्या उनमें कुछ सच्चाई थी? इसका सानिया ने काफी इंटरेस्टिंग जवाब दिया था. उन्होंने कहा था- मुझे याद नहीं, ये बहुत पहले की बात है. मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ, क्योंकि मैं बहुत ज्यादा ट्रैवल करती हूं.
शाहिद कपूर को Kill करना चाहती थीं सानिया
इसके बाद शो के रैपिड फायर राउंड में जब सानिया मिर्जा से पूछा गया कि वो रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर में किसके साथ मैरी, हुकअप और किसको किल करना चाहेंगी? इसपर सानिया ने कहा था- वे हुकअप रणवीर संग करेंगी, मैरीज रणबीर कपूर से और किल शाहिद कपूर को करेंगी.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










