
जब सलाखों में कैद हुए सितारे, जानें कैसे बीते दिन-रात, दर्द रहेगा ताउम्र याद
AajTak
चेक बाउंस मामले में फंसे कॉमेडियन राजपाल यादव इस वक्त तिहाड़ की सलाखों के पीछे हैं. हालांकि ये पहला मौका नहीं जब कोई बॉलीवुड एक्टर जेल के अंदर गया हो. इससे पहले भी कई बड़े सितारे जेल गए और उन्होंने वहां काम भी किया.
बॉलीवुड की दुनिया बाहर से जितनी रंगीन और आलीशान दिखती है, इसके पीछे के कुछ सच उतने ही कड़वे हैं. ग्लैमर की इस दुनिया में कई ऐसे सितारे रहे हैं जिन्हें कानूनी पचड़े की वजह से जेल की चारदीवारी देखनी पड़ी. जहां इन सितारों को कोई 'वीआईपी' ट्रीटमेंट नहीं मिला. हाल ही में कॉमेडियन राजपाल यादव के साथ ये देखा गया है, जो इस समय तिहाड़ जेल में है.
खास बात ये कि इन फेमस हस्तियों ने आम कैदी की तरह ही जेल के नियम माने, वहां झाड़ू लगाई, खाना बनाया और मजदूरी भी की. आज हम आपको उन्हीं सितारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने न सिर्फ जेल की हवा खाई, बल्कि वहां मेहनत-मजदूरी करके चंद रुपये भी कमाए.
संजय दत्त हिंदी सिनेमा में खलनायक के नाम से फेमस संजय दत्त का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है. साल 1993 के मुंबई बम धमाकों के दौरान अवैध हथियार (AK-56) रखने के जुर्म में उन्हें टाडा कोर्ट ने सजा सुनाई थी. अपनी सजा पूरी करने के लिए वह पुणे की यरवदा जेल में रहे. वहां संजय दत्त ने एक आम कैदी की तरह कागज के लिफाफे (Paper Bags) बनाने का काम किया. इसके लिए उन्हें प्रतिदिन महज कुछ रुपये दिहाड़ी मिलती थी. इसके अलावा, उन्होंने जेल के अंदर रेडियो जॉकी का काम भी किया.
सलमान खान सुपरस्टार सलमान खान का नाम काले हिरण शिकार मामले और हिट एंड रन केस में कई बार उछला. साल 2006 में उन्हें जोधपुर जेल में भी रहना पड़ा. जेल के सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान को वहां बर्तन धोने और जेल परिसर की साफ-सफाई जैसे काम करने पड़े थे. एक इंटरव्यू में सलमान खान ने बताया था कि जेल में बाथरूम की हालत काफी खराब थी उन्हें एक ही मग से सारे काम निपटाने पड़े थे. इसके अलावा खाली समय वो जेल की दीवारों पर पेंटिंग भी किया करते थे.
राजपाल यादव फेमस कॉमेडियन राजपाल यादव को इस समय एक चेक बाउंस के मामले में तिहाड़ जेल की सजा काट रहे हैं. हालांकि ये पहला मौका नहीं जब राजपाल जेल गए. इसके पहले भी वो इस मामले में 2018 में जेल जा चुके हैं. अपनी पिछली सजा के दौरान राजपाल यादव ने जेल में अनुशासन बनाए रखा था. उन्होंने वहां सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था. राजपाल ने जेल के कैदियों के साथ मिलकर एक म्यूजिक बैंड बनाया और वह अक्सर वहां परफॉर्म करते थे ताकि बाकी कैदियों का तनाव कम हो सके. उन्होंने वहां साफ-सफाई के कामों में भी हाथ बंटाया था.
शाइनी आहूजा फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से रातों-रात स्टार बने शाइनी आहूजा का करियर उनके घर की नौकरानी के साथ दुष्कर्म के आरोप ने बर्बाद कर दिया. सजा के दौरान मुंबई की आर्थर रोड जेल में शाइनी काफी समय तक गुमसुम रहे. बाद में उन्होंने जेल के नियमों के अनुसार खाना पकाने (कुकिंग) और जेल के बगीचे की देखभाल यानी गार्डनिंग का काम संभाला था.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












