
जब शाहरुख को देखकर बिफर गईं जूही चावला, प्रोड्यूसर ने कहा था 'अगला आमिर खान है लड़का'
AajTak
'राजू बन गया जेंटलमैन' के लिए शाहरुख खान पहली पसंद नहीं थे. प्रोड्यूसर विवेक वासवानी ने फिल्म में लीड रोल के लिए कई एक्टर्स को अप्रोच किया और आखिरकार शाहरुख खान को फाइनल किया. लेकिन शाहरुख से सेट पर पहली बार मिलने के बाद जूही का रिएक्शन ऐसा था, जिसे देखकर किसी भी डायरेक्टर को अपनी फिल्म की चिंता हो जाए! आइए बताते हैं पूरा किस्सा.
शाहरुख खान और जूही चावला की जोड़ी, हिंदी फिल्मों की सबसे चहेती ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक है. बतौर लीड कपल दोनों ने 'यस बॉस' और 'राम जाने' जैसी बड़ी हिट फिल्में भी दीं. लेकिन जूही ने पहली बार जब शाहरुख के साथ काम किया, और सेट पर उन्हें देखकर जैसा रिएक्शन दिया, उसे देखकर ये कह पाना बहुत मुश्किल था कि दोनों आगे चलकर 8 फिल्में साथ करने वाले हैं.
ये किस्सा ठीक 30 साल पहले का है, जब 13 नवंबर 1992 को फिल्म 'राजू बन गया जेंटलमैन' रिलीज हुई थी. फिल्म के हीरो शाहरुख खान थे और लीड हीरोइन थीं जूही चावला. नाना पाटेकर भी फिल्म में महत्वपूर्ण रोल में थे और 'लवेरिया हुआ' गाने में उनका हैट लगाकर ढफली बजाना लोगों को बड़ा पसंद आया था. लेकिन किस्सा है फिल्म में 'लवेरिया' का शिकार होने वाले किरदार निभा रहे शाहरुख और जूही का. लेकिन इससे पहले थोड़ा बैकग्राउंड बता देते हैं.
हीरो के लिए हुई मशक्कत 'राजू बन गया जेंटलमैन' को जी पी सिप्पी और विवेक वासवानी मिलकर प्रोड्यूस कर रहे थे. सिप्पी चाहते थे कि उनकी फिल्म में कोई नया लेकिन बड़ा हीरो हो, जबकि वासवानी ने उन्हें शाहरुख का नाम सुझाया था. लेकिन शाहरुख भी तब इंडस्ट्री में नए ही थे और स्टारडम की सीढ़ी पर अभी उन्होंने पैर भी नहीं रखा था. उन्होंने अभी हेमा मालिनी की होम प्रोडक्शन फिल्म 'दिल आशना है' और 'किंग अंकल' साइन ही की थी.
सिप्पी की कंपनी से विवेक मुशरान को अप्रोच किया गया, जिन्हें स्क्रिप्ट पसंद भी आई. लेकिन किन्हीं कारणों से बात नहीं बनी. इसके बाद आमिर खान को अप्रोच किया गया, को 1991 तक 'कयामत से कयामत तक' 'दिल' और 'दिल है कि मानता नहीं' जैसी बड़ी रोमांटिक हिट्स दे चुके थे. आमिर को भी फिल्म पसंद तो आई, लेकिन उनके पास डेट्स की दिक्कत थी.
इस बीच शाहरुख ने 'दीवाना' और 'चमत्कार' भी साइन कर लीं. इधर अपनी फिल्म का लीड हीरो तलाश रहे सिप्पी को कई लोगों ने शाहरुख का नाम सुझाया था. और जब उन्होंने देखा कि इस नए लड़के को सब साइन कर रहे हैं तो उन्होंने भी 'राजू बन गया जेंटलमैन' के लिए शाहरुख को कास्ट कर लिया.
जूही चावला के आगे शाहरुख की तारीफें विवेक वासवानी ने जब जूही चावला को अपनी फिल्म में लीड एक्ट्रेस साइन किया तो शाहरुख की जमकर तारीफें कीं. उन्होंने जूही को बताया कि आपका हीरो 'फौजी' सीरियल में थे और वो बहुत मशहूर हो रहा है. लेकिन इनमें सबसे कमाल बात ये थी कि वो आमिर खान जैसा दिखता है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










