
जब विमान के अंदर छिड़ी जंग! जमकर चले लात-घूंसे, VIDEO VIRAL
AajTak
हालात ऐसे हो गए कि फ्लाइट में ही लात-घूंसे चलने लगे. एक क्रू मेंबर बीच-बचाव करने आता है, लेकिन विमान में मार-कुटाई नहीं रुकती है.
एक विमान में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब उसमें सवार कुछ लोगों के बीच लड़ाई हो गई. हालात ऐसे हो गए कि फ्लाइट में ही लात-घूंसे चलने लगे. एक क्रू मेंबर बीच-बचाव करने आता है, लेकिन विमान में मार-कुटाई नहीं रुकती है. इस घटना एक वीडियो भी सामने आया है.
Dutch News के मुताबिक, ये घटना ब्रिटेन के मैनचेस्टर से नीदरलैंड के एम्सटर्डम जा रही KLM Airline की फ्लाइट में हुई. बताया गया कि फ्लाइट में किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हो गई. देखते ही देखते दोनों ओर से मुक्के और लात-घूंसे चलने लगे. इस झड़प में एक यात्री चोटिल भी हो गया.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोग एक-दूसरे के ऊपर मुक्के पर मुक्के बरसा रहे हैं. विमान से लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें भी आ रही हैं. इस बीच सुलह करवाने के लिए एक क्रू मेंबर आता है, लेकिन वो भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाता.
Nice flight to dam today x pic.twitter.com/4FqulwXN2d
रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को Schiphol Airport पहुंचने के बाद झगड़ा करने वाले छह ब्रिटिश यात्रियों को अरेस्ट कर लिया गया. मामले में एयरपोर्ट के सिक्योरिटी इंचार्ज का कहना है कि उन्होंने जांच शुरू कर दी है. जांच पूरी होने के बाद एक्शन लिया जाएगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










