
... जब विधानसभा में सपाईयों का 'आईना' निहारते रह गए डिप्टी CM केशव मौर्य
AajTak
उत्तर प्रदेश विधानसभा के सत्र का पहला दिन काफी हंगामेदार रहा. महंगाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ सपा और कांग्रेस के विधायक और विधान परिषद सदस्य सड़क पर उतर आए. कोई बैलगाड़ी, कोई रिक्शा तो कोई 'आईना' लेकर विधानसभा पहुंचा.
उत्तर प्रदेश विधानसभा के सत्र का पहला दिन काफी हंगामेदार रहा. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. महंगाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ सपा और कांग्रेस के विधायक और विधान परिषद सदस्य सड़क पर उतर आए. कोई बैलगाड़ी, कोई रिक्शा तो कोई 'आईना' लेकर विधानसभा पहुंचा. किसान उत्पीड़न का दम्भ समाजवादी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी, आज सदन में गूँगी-बहरी भाजपा सरकार के कानों में किसानों की बात पहुचाने को बैलगाड़ी से सदन की कार्यवाही में पहुँचा ।@yadavakhilesh @aashishsy @samajwadiparty @dimpleyadav @ANI pic.twitter.com/4XD35bEreh दम तोड़ता उत्तर प्रदेश सदन में सोता मुख्यमंत्री pic.twitter.com/CRCvPZAJP1
तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.









