
जब मेनिफेस्टो लेकर लोग पहुंच गए सुप्रीम कोर्ट तक, फिर क्या हुआ, क्या चुनावी वादों को लेकर कोई कानून है?
AajTak
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियां एक-एक करके अपना घोषणा पत्र जारी कर रही हैं. इसमें नौकरी-घर-महिला सुरक्षा जैसे तमाम वादे होते हैं. अगर किसी खास दल की तरफ झुकाव न हो तो बहुत से लोग मेनिफेस्टो से प्रभावित होकर भी तय करते हैं कि उनका वोट किसे जाएगा. कई बार चुनावी वादों का पूरा न होना कोर्ट तक जा चुका.
बिहार चुनाव पर हाल में महागठबंधन का घोषणा पत्र जारी हो चुका. आज एनडीए भी अपना चुनावी मेनिफेस्टो जारी करने वाला है. माना जा रहा है कि इसमें युवाओं को रोजगार से लेकर महिला मुद्दे टॉप पर रहेंगे. ये चुनावी वादे हैं, जिनका प्रचार सभी दल जोर-शोर से करते हैं. इन्हें दिखाकर मतदाताओं को अपनी तरफ खींचा जाता है. ऐसे में जीतने वाले दल की जवाबदेही होती है कि वो अपने वादे पूरे भी करे. लेकिन अगर वो ऐसा न करे तो क्या वादाखिलाफी को लेकर उसपर केस हो सकता है?
मेनिफेस्टो किसी राजनीतिक पार्टी का वो दस्तावेज होता है जो चुनाव से पहले जारी किया जाता है, ताकि लोगों को बताया जा सके कि पार्टी अगर जीतकर आई तो क्या-क्या काम करेगी. इसमें आमतौर पर नौकरी, सेहत और सुरक्षा जैसे बेसिक मुद्दे पूरे करने की बात होती है. कई पार्टियां अलग बातों को भी यूएसपी बनाते हुए नई चीजें भी जोड़ती हैं. कुल मिलाकर घोषणा पत्र को किसी दल का विजन डॉक्युमेंट भी कह सकते हैं.
वोटर इसी आधार पर अंदाजा लगाते हैं कि कौन सी पार्टी उनकी जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर सकती है. वैसे तो अधिकतर समय वोटर पहले से ही मन बना चुके होते हैं कि वे किसे वोट देंगे लेकिन कभी-कभार मेनिफेस्टो भी यू टर्न ले आते हैं.
हमारे यहां या पूरी दुनिया में कोई कानून या नियम ऐसा नहीं जो राजनीतिक पार्टियों को अपने मेनिफेस्टो के वादे पूरे करने के लिए कानूनी तौर पर मजबूर कर सके. दल इसके लिए फंडिंग की कमी से लेकर असहयोग जैसे तमाम बहाने बना सकते हैं. लेकिन कुछ गाइडलाइन्स जरूर हैं, जो जवाबदेही तय करती हैं.
कुछ मामलों में मेनिफेस्टो के अधूरे वादों को लेकर लोग कोर्ट तक पहुंचे, लेकिन किसी भी अदालत ने इसे कानून का उल्लंघन नहीं माना. दरअसल मेनिफेस्टो को राजनीतिक वादा माना जाता है. ये कोई कानूनी करार नहीं, जिसे तोड़ना सजा दे सकता है, या जुर्माना लगा सकता है.
ऐसा ही एक केस साल 2013 में सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया. इसमें तमिलनाडु के याचिकाकर्ता ने कहा था कि चुनावों से पहले पार्टियां अपने मेनिफेस्टो में फ्री लैपटॉप, मिक्सर, ग्राइंडर, टीवी जैसी चीजें देने के वादे कर रही हैं. ये फ्रीबीज वोटरों पर असर डालते हैं. मांग थी कि ऐसे वादों को गलत प्रैक्टिस माना जाए और रोका जाए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










