
जब बिल गेट्स बोले, 'मेरे पास माइक्रोसॉफ्ट था, मेलिंडा के थे कई ब्वॉयफ्रेंड'
AajTak
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा ने शादी के 27 साल बाद तलाक ले लिया है. दोनों ने एक साझा बयान जारी कर अपनी शादी खत्म करने घोषणा की है. 27 साल का लंबा वक्त साथ बिताने के बाद अचानक उम्र के इस पड़ाव पर तलाक लेने की बात से बहुत लोग हैरान हैं.
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा ने शादी के 27 साल बाद तलाक ले लिया है. दोनों ने एक साझा बयान जारी कर अपनी शादी खत्म करने घोषणा की है. 27 साल का लंबा वक्त साथ बिताने के बाद अचानक उम्र के इस पड़ाव पर तलाक लेने की बात से बहुत लोग हैरान हैं. आइए जानते हैं बिल गेट्स और मेलिंडा की लव स्टोरी से लेकर तलाक तक की पूरी कहानी. 2019 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'इनसाइड बिल्स ब्रेन' सीरीज में बिल गेट्स के निजी जीवन के बारे में बहुत कुछ दिखाया गया है. डॉक्यूमेंट्री के अनुसार, मेलिंडा ने 1987 में प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर माइक्रोसॉफ्ट ज्वाइन किया था. एक बिजनेस डिनर के दौरान पहली बार बिल की मुलाकात मेलिंडा से हुई और धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं. शुरुआत में बिल और मेलिंडा अपने रिश्ते को लेकर गंभीर नहीं थे. डॉक्यूमेंट्री में एक जगह बिल कहते हैं, 'उसके और भी ब्वॉयफ्रेंड थे और मेरे पास माइक्रोसॉफ्ट था. हम दोनों एक-दूसरे को लेकर गंभीर नहीं थे और ना ही एक-दूसरे से साथ बिताने का समय मांगते थे.' हालांकि एक साल की डेटिंग के बाद कहानी बदल गई.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










