
'जब तक सेव अमेरिका एक्ट पास नहीं हो जाता, तब तक...', ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान
ABP News
'जब तक सेव अमेरिका एक्ट पास नहीं हो जाता, तब तक...', ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (8 मार्च 2026) को कहा है कि जब तक 'सेव अमेरिका एक्ट' पास नहीं होता, तब तक वह दूसरे बिल साइन नहीं करेंगे. हाल ही में ट्रंप ने अमेरिका में चुनाव और सामाजिक नीतियो में बड़े बदलाव की अपनी मांग को दोहराते हुए सेव अमेरिका एक्ट' नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसमें चुनाव से जुड़े सख्त नियमों का जिक्र किया गया है.
फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में एक्टिविस्ट स्कॉट प्रेसलर ने इस बिल के पास होने की वकालत की. ट्रंप ने सोशल ट्रूथ पर पोस्ट कर लिखा, 'स्कॉट प्रेसलर ने सेव अमेरिका एक्ट' पारित कराने की बात कहकर शानदार काम किया है. यह एक्ट सभी मतदाताओं के 88 फीसदी समर्थन का मुद्दा है. इसे तुरंत पारित किया जाना चाहिए. यह बाकी सभी बिलों से ऊपर है. राष्ट्रपति के रूप में, मैं इस बिल के पारित होने तक किसी अन्य बिल पर हस्ताक्षर नहीं करूंगा.'













