
जब जिंदगी से हारने लगे थे मिथुन चक्रवर्ती, करना चाहते थे सुसाइड, लेकिन फिर...
AajTak
हिंदी सिनेमा में अपना डंका बजाने के बाद मिथुन चक्रवर्ती अब एक बार फिर से फिल्म 'Projapoti' से बंगाली सिनेमा का रुख कर रहे हैं. इस फिल्म के शूट के पहले दिन मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी जिंदगी के मुश्किल पलों को याद करते हुए बड़ा खुलासा किया.
मिथुन चक्रवर्ती बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं. मिथुन चक्रवर्ती का ऑरा और चार्म आज भी फैंस के सिर चढ़कर बोलता है. मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. एक्शन से लेकर कॉमेडी तक, उन्होंने अपने हर अंदाज से फैंस के दिलों को जीता है.
बंगाली फिल्म में दिखेंगे मिथुन चक्रवर्ती
हिंदी सिनेमा में अपना डंका बजाने के बाद मिथुन चक्रवर्ती अब एक बार फिर से फिल्म 'Projapoti' से बंगाली सिनेमा का रुख कर रहे हैं. इस फिल्म के शूट के पहले दिन मिथुन चक्रवर्ती ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के मुश्किल पलों को याद करते हुए बड़ा खुलासा किया.
बंगाली सिनेमा में वापसी करने पर मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- मैं अभी तक 370 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुका हूं. लेकिन अभी भी किसी भी फिल्म की शूटिंग के पहले दिन मैं नर्वस फील करता हूं. हां, मैं बंगाली फिल्म करने को लेकर काफी एक्साइटेड हूं. कोलकाता में शूटिंग करने से कई यादें ताजा हो गई हैं.
हैरान कर देगा मिथुन चक्रवर्ती का ये खुलासा
इंटरव्यू में मिथुन चक्रवर्ती से पूछा गया कि उनके करियर का सबसे मुश्किल फेज कौन सा है और उन्होंने इससे कैसे डील किया? इस सवाल पर मिथुन चक्रवर्ती ने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर आप भी शॉक्ड हो जाएंगे. मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं करता हूं और ऐसा कोई खास फेज भी नहीं है, जिसके बारे में मैं बताना चाहूं. उन संघर्ष के दिनों के बारे में बात नहीं करते हैं, क्योंकि यह एस्पायरिंग आर्टिस्ट्स को निराश कर सकता है. हर किसी को स्ट्रगल करना पड़ता है, लेकिन मेरा कुछ ज्यादा ही था.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












