
'जब घर में शादी होती है...', 65 करोड़ की टैक्स रिकवरी के खिलाफ सुनवाई में कांग्रेस की सफाई
AajTak
कांग्रेस का आरोप है कि आयकर विभाग ने उनकी पार्टी के तीन बैंक खातों से 65 करोड़ रुपये अवैध तरीके से निकाल लिए हैं. इस 65 करोड़ रुपये की वसूली के खिलाफ आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (आईटीएटी) का दरवाजा खटखटाया गया था.
आयकर विभाग ने कांग्रेस के चार बैंक खातों को सीज कर दिया था. लेकिन आयकर अपीलीय प्राधिकरण (ITAT) ने कांग्रेस को राहत देते हुए इन खातों से फ्रीज हटा दिया था. लेकिन अब कांग्रेस का आरोप है कि आयकर विभाग ने उनके अकाउंट्स से 65 करोड़ रुपये निकाल लिए हैं. ऐसे में आयकर विभाग बनाम कांग्रेस मामले में आज अपीलीय अदालत में सुनवाई हुई. मामला इसी पैसे से जुड़ा हुआ है. सुनवाई के दौरान कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा ने दलीलें रखीं.
तन्खा ने कहा कि जब घर में शादी होती है, एक आदमी अपने सारे पैसे इकट्ठा कर लाता है ताकि शादी अच्छे से हो जाए. वैसे ही, जब कोई पॉलिटिकल पार्टी चुनाव में उतरती है, तो सारे फंड पार्टी केे लिए जरूरी होते हैं.
इस पर आयकर विभाग ने कहा कि ये कोई टैक्स की मांग नहीं है, जो चुनाव से पूर्व उठाई जा रही है. हम 2021 से इसे देख रहे हैं. अगर कांग्रेस भुगतान नहीं करते हैं तो हमें उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे. हमने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल किया है, कांग्रेस की ओर से बार-बार टैक्स का भुगतान नहीं किया जा रहा था जिस वजह से हमारे पास आखिरी विकल्प यही था.
बता दें कि इस मामले में कांग्रेस की याचिका पर आईटीएटी में बहस पूरी हो गई है और फैसला सुरक्षित रख लिया गया है.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस के खाते से आयकर विभाग ने क्यों लिए 65 करोड़? ट्रिब्यूनल पहुंचा मामला
कांग्रेस ने खटखटाया था आईटीएटी का दरवाजा

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











