
जब गौरी खान ने किया था रैंप वॉक, चियर करने पहुंचे थे शाहरुख खान, थ्रोबैक फोटो वायरल
AajTak
गौरी खान ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर की, जिसमें वह उस जमाने की पॉपुलर एक्ट्रेस नम्रता शिरोड़कर और संगीता बिजलानी संग नजर आ रही हैं. गौरी खान ने एक फैशन शो के लिए रैंप वॉक किया था और शाहरुख खान वहां उन्हें चियर करने के लिए पहुंचे थे.
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने हम सभी को रियल लव का असली मतलब सिखाया है. डिंपल स्माइल और इंनोसेंट नेचर के फैन्स तो दीवाने हैं. रियल लाइफ इनकी लव स्टोरी पर एक नजर डालें तो यह हर किसी को लुभा देती है. हर लड़की अपने सपनों के शहजादे को शाहरुख खान जैसा ही देखती है. 18 साल के थे जब शाहरुख खान को गौरी खान से प्यार हुआ था. दोनों की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी. लंबे रोमांस के बाद दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से साल 1991 में शादी रचाई. शादी के आज 30 साल बाद भी दोनों के प्यार की मिसालें दी जाती हैं. आज भी शाहरुख खान, गौरी खान का उतना ही ध्यान रखते हैं, जितना वह शुरुआती दिनों में रखते थे. दोनों के तीन बच्चे हैं.
गौरी खान आजकल अपना इंटीरियर डिजाइनिंग बिजनेस बहुत ही अच्छी तरह रन कर रही हैं. सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में गौरी खान ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर की, जिसमें वह उस जमाने की पॉपुलर एक्ट्रेस नम्रता शिरोड़कर और संगीता बिजलानी संग नजर आ रही हैं. गौरी खान ने एक फैशन शो के लिए रैंप वॉक किया था और शाहरुख खान वहां उन्हें चियर करने के लिए पहुंचे थे.
Post a fashion show with #namratashirodkar @sangeetabijlani .. I think i walked the Ramp with them too while @iamsrk watched from the audience 😁 pic.twitter.com/XmtBdStcpn
गौरी ने शेयर की थ्रोबैक फोटो गौरी खान ने थ्रोबैक फोटो शेयर कर लिखा, "नम्रता शिरोड़कर और संगीता बिजलानी के साथ फैशन शो के बाद. मुझे जहां तक याद है, मैंने इनके साथ रैंप वॉक भी किया था. और शाहरुख खान ऑडियन्स में बैठकर मुझे देख रहे थे. चियर कर रहे थे."
गौरी खान ने लॉकडाउन के दौरान शाहरुख खान की एक आदत देखी. वह हर रोज पूरे परिवार के लिए खाना पकाते थे. गौरी खान को खुद नहीं पता था कि शाहरुख खान के अंदर एक यह भी टैलेंट है. गौरी खान ने कहा था कि लॉकडाउन के दौरान हम बाहर से खाना ऑर्डर करते हुए डर रहे थे तो ऐसे में शाहरुख ने घर का खाना बनाया, जिसे हम सभी ने एन्जॉय किया. उन्हें खाना पकाना बहुत पसंद है और खाना भी.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










