
जब गोविंदा के पैर में लगी गोली, अस्पताल में थी पुलिस की भीड़, भांजी बोली- इमोशनल...
AajTak
गोविंदा की भांजी एक्ट्रेस रागिनी खन्ना ने अपने मामा के एक्सीडेंट वाले दिन को याद किया, जब एक्टर से गलती से गोली चल गई थी. रागिनी ने बताया कि उनकी मां काफी डर गई थीं.
बॉलीवुड के सितारे गोविंदा पिछले साल काफी मुश्किलों से गुजरे थे. उनके पैर पर गलती से गोली चल गई थी. ये घटना एक्टर से खुद हुई थी. वो एक सुबह अपनी बंदूक साफ कर रहे थे, तभी अचानक गोली उनपर चली और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. इस खबर से एक्टर के सभी फैंस और घरवाले काफी हैरान-परेशान हो गए थे.
गोविंदा के साथ हुए हादसे पर क्या बोली भांजी रागिनी?
गोविंदा के साथ हुए हादसे ने उनके परिवार पर भी गहरा असर डाला था. उनकी भांजी एक्ट्रेस रागिनी खन्ना अपने मामा की खबर सुनकर काफी इमोशनल हो गई थीं. विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल पर एक्टर की भांजी ने उस हादसे की पूरी कहानी बताई. रागिनी ने कहा, 'मेरी मम्मी ने मुझे बताया कि उन्हें फोन आया था कि चिची मामा (गोविंदा) को गोली लग गई है. हम सब उस वक्त बहुत सदमे में थे.'
'मैंने उनसे पूछा कि किसने गोली मारी?तो फिर मम्मी ने बताया कि उन्होंने खुद को गोली मारी है. मम्मी तुरंत अस्पताल भागीं और मैं तब भी बहुत शॉक में थी. मेरा दिल बहुत तेज धड़क रहा था और मैं बहुत इमोशनल हो गई थी. मेरे अंदर से बहुत तरह के इमोशनल रिएक्शन्स निकल रहे थे. इसलिए मैंने सोचा कि अभी जाने से शायद और टेंशन बढ़ जाएगी मेरी वजह से, तो मैं 3 घंटे लेट पहुंची.'
फैंस की बातों पर क्या बोलीं रागिनी?
रागिनी से आगे ये भी पूछा गया कि फैंस को एक्टर के साथ हुए हादसे पर विश्वास नहीं था. तो उन्होंने इसपर कहा, 'अस्पताल में ही 200 पुलिसवाले थे और उनके घर के बाहर भी 50 पुलिसवाले थे ये पता करने के लिए कि हुआ क्या था. ऐसे हालात में अगर कोई झूठ बोल रहा होता, तो वो भला कैसे बच पाता?'

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












