
जब गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को बक्से में बंदकर लगा दिया ताला, ऐसे आया बाहर... वीडियो वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक लड़की अपने प्रेमी को बक्से में बंद कर ताला लगाती नजर आती है. कुछ लोग जब वहां पहुंचते हैं तो हंगामा होता है और लड़की को बॉक्स खोलना पड़ता है.
प्यार में लोग क्या-क्या नहीं कर बैठते हैं. कभी कुएं में कूदना पड़ता है, तो कभी वार्डरोब में छिपना होता है. एक बंदे ने तो हद ही कर दी. उसे जब छिपने के लिए कुछ नहीं सूझा तो वह एक बक्से में बंद हो गया. इंटरनेट पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एक लड़की बक्से को बंद कर ताला लगाती दिखाई दे रही है. उसे नहीं पता होता है कि उसकी रिकॉर्डिंग हो रही है. तभी वहां कुछ महिलाएं और लड़के आ जाते हैं और हल्ला-हंगामा होने लगता है. तब लड़की खड़ी हो जाती है.
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पूरे कमरे में कपड़े और बर्तन बिखरे पड़े हैं. नीचे एक बड़ा सा बक्सा रखा हुआ है और लड़की उसे लॉक कर रही है. वहां कुछ महिलाएं और लड़के भी खड़े हैं. वीडियो में वेलोग लड़की को बक्से को खोलने का इशारा कर रहे हैं.
पहले होती है जोरदार बहस.. इस पर लड़की की लोगों से बहस होने लग जाती है. हालांकि, वीडियो में यह पता नहीं चल पा रहा है कि वह वीडियो कहां की है. इस वजह से वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पा रही है. महिलाओं और एक लड़के से युवती की काफी बहस होती है. तब जाकर वह बॉक्स खोलने को तैयार होती है.
बक्सा खुलते ही निकलता है लड़का जैसे ही लड़की बॉक्स को खोलती है. अंदर से एक लड़का निकलता है. लड़का पसीना-पसीना था. इसके बाद लोग उससे पूछताछ करने लग जाते हैं. वहीं कुछ लोग जैसे ही लड़के की तरफ बढ़ते हैं. लड़की बचाव के लिए उसके आगे आ जाती है. इस वीडियो पर काफी सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. वहीं अलग-अलग हैंडल से यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.
लोग तरह-तरह के कैप्शन के साथ वीडियो शेयर कर रहे हैं. कुछ लिख रहे हैं प्रेमिका ने प्रेमी को बक्से में किया बंद, तो एक ने लिखा है गर्लफ्रैंड ने बॉयफ्रैंड को बॉक्स में किया लॉक. इस वीडियो पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ यूजर्स इसे एबनॉर्मल घटना बता रहे हैं. एक ने लिखा है, बेचारे का दम घुट जाता. कुछ इसे बेवकूफी भरा करतूत बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है अगर कुछ और देर हो जाता तो बेचारा प्यार में शहीद हो जाता.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











