
जब ऑटो पर सवार हो गए बस से भी ज्यादा पैसेंजर, फिर हुआ ये हाल, डरा देगा ये Video
AajTak
'MP अजब है, सबसे गजब है' ऐसे ही नहीं कहा जाता. यहां हर रोज कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है. अब आदिवासी बहुल अलीराजपुर जिले के जोबट कस्बे का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक ऑटो पर करीब 50 के आसपास सवारियां अंदर बैठी और बाहर लटकी नजर आ रही हैं.
'एमपी अजब है, सबसे गजब है' मध्य प्रदेश पर्यटन का यह विज्ञापन गीत राज्य में रोज होते अनोखे कारनामों पर सटीक बैठता है. दरअसल हर रोज कुछ न कुछ अजब-गजब हो ही जाता है. अब आदिवासी बहुल अलीराजपुर जिले के जोबट कस्बे का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक ऑटो पर करीब 50 के आसपास सवारियां अंदर बैठी और बाहर लटकी हुई हैं.
जांच पड़ताल करने पर पता चला कि यह वीडियो 5 अक्टूबर की रात का है. जब लोग दशहरे का मेला देखकर जोबट से अपने गांव बिलासा जाने के लिए इस ऑटो पर लद गए थे.हैरानी की बात यह है कि सवारियों में महिलाएं भी थीं, जो अपनी जान की परवाह किए बिना ऑटो से लटकी हुई थीं. देखें Video:-
किसी ने इस दृश्य का वीडियो बनाकर रख लिया और अब जाकर इस वायरल किया है. वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने इस ऑटो को रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर तलाश कर जब्त कर लिया है. जोबट थाना प्रभारी विजय देवड़ा ने Aajtak को बताया कि वीडियो पुराना है. दिवाली के समय का बता रहे हैं, लेकिन ऑटो अभी हमने जब्त कर लिया है. दरअसल, अलीराजपुर शहर में दूर दराज के इलाकों से ग्रामीण लोग आते हैं. उस तरफ से एक या दो गाड़ियां ही आती हैं. इसलिए एक-एक गाड़ी पर कई लोग लद जाते हैं. दूर दूराज से आने वाले ग्रामीणों को हम लोग समझाइश भी देते हैं. फिलहाल ऑटो को जब्त कर लिया गया है. यह इसका इलाज नहीं होगा. सार्वजनिक परिवहन यानी बसों या गाड़ियों की संख्या बढ़ाना होगी.
गौरतलब है कि अलीराजपुर में ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन का कोई ठोस इंतजाम न होने से ऐसी तस्वीरें बनती हैं. दिलचस्प बात यह है कि ऐसी तस्वीरें सामने आने के बावजूद भी न तो तंत्र ओर ना ही जनप्रतिनिधि जागते हैं ताकि ग्रामीण आदिवासी इलाकों में ऐसी परिवहन सुविधा दी जा सके और आम ग्रामीणों को अपनी जान जोखिम में डालकर सफर न करना पड़े.

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस यानी संसद को है, राष्ट्रपति को नहीं. ट्रम्प ने टैरिफ पर सुनवाई को लेकर कहा था कि अगर केस हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.







