
जब अमेरिका मना रहा था 9/11 का गम, तब तालिबान ने राष्ट्रपति भवन पर फहराया अपना झंडा
AajTak
9/11 हमले की 20 वीं बरसी पर अमेरिका (America) समेत दुनिया के कई देश जब गम मना रहे थे तो उधर तालिबान (Taliban) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) के राष्ट्रपति भवन (Presidential Palace) पर अपना झंडा फहराया.
9/11 हमले की 20 वीं बरसी पर अमेरिका (America) समेत दुनिया के कई देश जब गम मना रहे थे तो उधर तालिबान (Taliban) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) के राष्ट्रपति भवन (Presidential Palace) पर अपना झंडा फहराया. तालिबान के कल्चरल कमीशन के मल्टीमीडिया ब्रान्च के प्रमुख अहमदुल्लाह मुत्तानी ने बताया कि तालिबान की अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री मोहम्मद हसन अखुंद ने कुरान की आयत वाले बैनर फहराया था. उन्होंने कहा कि झंडा फहराना इस बात की ओर इशारा था कि अफगानिस्तान में नई तालिबानी सरकार ने कामकाज शुरू कर दिया है.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











