
पर्यटन इंडेक्स में हैरान करने वाली है पाकिस्तान की रैंकिंग! देखें भारत किस नंबर पर
AajTak
विश्व आर्थिक मंच ने यात्रा और पर्यटन को लेकर 2024 की अपनी लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में पाकिस्तान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. पाकिस्तान 119 देशों की लिस्ट में 109वें स्थान पर है.
विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने हाल ही में अपना ट्रैवल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट इंडेक्स (TTDI) जारी किया है जिसमें पाकिस्तान को बेहद खराब रैंकिंग मिली है. यात्रा और पर्यटन के लिहाज से सबसे लोकप्रिय 119 देशों की लिस्ट में पाकिस्तान की रैंकिंग 101 है. इस लिस्ट में भारत के पड़ोसी देश नेपाल और बांग्लादेश की रैंकिंग क्रमशः 105 और 109 है. इंडेक्स में भारत की रैंकिंग 39वीं है और श्रीलंका 76वें स्थान पर है.
TTDI इंडेक्स में पाकिस्तान एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय समूह में निम्न-मध्यम-आय वाली अर्थव्यवस्था के रूप में वर्गीकृत किया गया है. पाकिस्तान की रैंकिंग इसलिए भी शॉकिंग है क्योंकि पूर्व के सालों में उसका प्रदर्शन अच्छा रहा है. साल 2022 में पाकिस्तान ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और 89 से 83वें स्थान पर आ गया था.
क्या है मध्य-पूर्व के देशों की रैंकिंग?
मध्य-पूर्व में, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) 18वीं रैंकिंग के साथ शीर्ष पर है. यूएई के बाद सऊदी अरब (41), कतर (53) और बहरीन (18) जैसे देश हैं.
TTDI इंडेक्स में पर्यटन के लिहाज से सबसे लोकप्रिय देश अमेरिका रहा. अमेरिका के बाद टॉप 10 के अन्य देश स्पेन, जापान, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, ब्रिटेन, चीन, इटली और स्विट्जरलैंड हैं.
रिपोर्ट के अनुसार, TTDI इंडेक्स में शीर्ष के 30 देशों ने मिलकर साल 2022 में दुनिया के यात्रा और पर्यटन अर्थव्यवस्था में 75% का योगदान दिया. यात्रा और पर्यटन अर्थव्यवस्था में 2020 से 2022 के बीच जितनी बढ़ोतरी हुई है, उसमें शीर्ष 30 देशों का योगदान 70% रहा है. TTDI इंडेक्स में सबसे नीचे के देशों में अफ्रीकी देश शामिल हैं.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









