
जब अमेरिका के स्टेडियम में गूंजा 'धुरंधर' का टाइटल ट्रैक, भांगड़ा परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल
AajTak
यह शानदार प्रस्तुति मशहूर डांस क्रू भांगड़ा एम्पायर ने दी, जिनके रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान और दमदार भांगड़ा स्टेप्स ने सैन फ्रांसिस्को के स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया और जमकर तालियां बटोरीं.
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में हुए एनबीए मुकाबले से पहले एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने भारतीय दर्शकों को गर्व से भर दिया. गोल्डन स्टेट वॉरियर्स और मिलवॉकी बक्स के बीच होने वाले मैच से पहले मशहूर डांस ग्रुप भांगड़ा एम्पायर ने ज़बरदस्त भांगड़ा परफॉर्मेंस दी, जिसमें फिल्म धुरंधर का टाइटल ट्रैक बजाया गया.
पारंपरिक पंजाबी परिधानों में सजे कलाकारों की एनर्जी से भरी इस प्रस्तुति ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. तालियों और उत्साह से भरे माहौल के बीच यह परफॉर्मेंस मैच शुरू होने से पहले ही चर्चा का विषय बन गई.
इस परफॉर्मेंस का वीडियो भांगड़ा एम्पायर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. पोस्ट के साथ लिखा गया, 'वॉरियर्स के मैच में अपनी परफॉर्मेंस की शुरुआत धमाके के साथ.' वीडियो में साफ दिखाई देता है कि कैसे डांसर्स अपने दमदार स्टेप्स से दर्शकों को पूरी तरह से एंगेज कर रहे हैं.
देखें वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर धुरंधर के टाइटल ट्रैक की भी जमकर तारीफ हो रही है. एक यूजर ने लिखा कि धुरंधर का म्यूज़िक बेजोड़ है, क्या शानदार गाना है. वहीं कई लोगों ने एनबीए जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय संगीत और नृत्य की मौजूदगी को गर्व का पल बताया.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








