
जब अचानक फ्लाइट में चलने लगी 'एडल्ट फिल्म', यात्रियों का कुछ ऐसा था रिएक्शन
AajTak
पटना के रेलवे स्टेशन का मामला याद है, जब वहां पर गंदी फिल्म चलने लगी थी. तकरीबन 3 मिनट तक दर्जनों टेलीविजन चैनल पर एडल्ट फिल्म चलती रही, जिसकी वजह से लोगों ने हंगामा कर दिया. ऐसा ही कुछ मामला एक बार फिर चर्चा में है.
पटना के रेलवे स्टेशन का मामला याद है, जब वहां पर गंदी फिल्म चलने लगी थी. तकरीबन 3 मिनट तक दर्जनों टेलीविजन चैनल पर एडल्ट फिल्म चलती रही, जिसकी वजह से लोगों ने हंगामा कर दिया.
कुछ ऐसा ही मामला एक बार फिर चर्चा में है, इस बार देश कोई दूसरा है. रेलवे स्टेशन की जगह एक फ्लाइट है. रेलवे स्टेशन की टेलीविजन स्क्रीन की जगह फ्लाइट का एंटरटेनमेंट सिस्टम है. लेकिन पूरा मामला ऐसा ही है जैसे कुछ साल पहले पटना के रेलवे स्टेशन में हुआ था.
जब अचानक चलने लगी एडल्ट फिल्म
दरअसल, यह मामला सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) से हानेडा (जापान) जा रही फ्लाइट का था. फ्लाइट थी कांटस फ्लाइट QF59.अचानक फ्लाइट की इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट सिस्टम में गंदी फिल्म चलने लगी. अपने परिवार के साथ बैठे यात्रियों को भी समझ नहीं आया कि यह क्या हुआ. स्क्रीन पर एक अश्लील फिल्म ने खासकर परिवार और बच्चों के साथ यात्रा करने वालों में असहजता फैला दी.
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म 'डैडियो' थी, जिसमें डकोटा जॉनसन और सीन पेन जैसे सितारे हैं. फिल्म में कई एडल्ट सीन हैं, जिससे यात्रियों को इसे देखने में असुविधा महसूस हुई. Reddit पर एक यात्री ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया-इस फिल्म को रोकना, स्क्रीन डिम करना या बंद करना संभव नहीं था. हैरानी की बात यह है कि यह फिल्म चली ही जा रही थी, और हमें अपने परिवार के साथ खुद की आंखें बंद करने के अलावा कोई रास्ता नहीं दिख रहा था. उन्होंने आगे बताया कि फिल्म को बदलने में लगभग एक घंटे का वक्त लग गया.
यात्रियों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











