
जबरदस्त बदला! धोखेबाज बॉयफ्रेंड को ऐसे पहुंचाया जेल, सरकार से मिले 83 लाख
AajTak
Ava Louise नाम की एक महिला ने जब अपने धोखेबाज बॉयफ्रेंड से बदला लिया तो लोग हैरान रह गए. उसने जो कुछ किया उसके बारे में उसने टिकटॉक पर डीटेल में बताया. उसका बदला कुछ ऐसा था कि सरकार ने इसके लिए उसे 83 लाख का इनाम भी दिया.
गर्लफ्रेंड- बॉयफ्रेंड या शादीशुदा जोड़ों में अक्सर एक पार्टनर की ओर से धोखेबाजी के मामले खुलते हैं. ऐसे में धोखा खाए दूसरे साथी या तो रोना धोना करते हैं या फिर बदला लेना चाहते हैं. इस बदले में लोग अक्सर सोशल मीडिया पर उसके बारे में अभद्र बातें लिखतें हैं या फिर उसके दफ्तर में उसके सीक्रेट्स का खुलासा कर देते हैं. लेकिन Ava Louise नाम की एक महिला ने जब अपने धोखेबाज बॉयफ्रेंड से बदला लिया तो लोग हैरान रह गए. उसने जो कुछ किया उसके बारे में उसने टिकटॉक पर डीटेल में बताया.
पुलिस ने बॉयफ्रेंड को दबोच लिया
आवा ने बताया कि रिश्ते में रहते हुए उसके बॉयफ्रेंड ने उसे अपने द्वारा टैक्स चोरी के बारे में बताया था जो उसे हमेशा के लिए याद रह गया था. ऐसे में धोखा खाने के बाद आवा ने इसी के सहारे उससे बदला लेने का फैसला किया. उसने यूएस इंटरनल रेवेन्यू सर्विस में उसकी शिकायत कर दी. नतीजा ये हुआ कि पुलिस ने छापेमारी कर उसके बॉयफ्रेंड को दबोच लिया. अब उसके टैक्स चोरी मामले की जांच हो रही है और उसे संभवत: जेल हो सकती है.
सरकार से लड़की को मिले 83 लाख रुपये
आवा को सुकून देने के लिए इतना ही काफी नहीं था कि उसे शिकायत करने के लिए सरकार की ओर से $100,000 (83 लाख रुपये) का व्हिसलब्लोअर अवार्ड दिया गया. टिकटॉक वीडियो में उसने बताया कि वह ये पैसा कहां खर्च करने वाली है.
कब मिलता है व्हिसलब्लोअर अवार्ड?

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










