
जन सुराज पार्टी क्यों चाहती है कि प्रशांत किशोर बिहार चुनाव न लड़ें
AajTak
प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है. पहले वो नीतीश कुमार के खिलाफ या राघोपुर से तेजस्वी यादव के खिलाफ मैदान में उतरने की बात कर रहे थे, लेकिन कदम पीछे खींच लिया है - क्या प्रशांत किशोर को अपनी जीत का भरोसा नहीं है?
प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान में शुरू से ही अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक स्टाइल की छाप महसूस की जा रही थी. ऐसे बहुत सारे ट्रिक हैं, जो पहले अरविंद केजरीवाल ने अपनाए थे, और बाद में प्रशांत किशोर ने. एक उदाहरण तो राजनीतिक विरोधियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाना भी है.
प्रशांत किशोर के मामले में शुरू में ही एक अलग बात देखने को मिली. अरविंद केजरीवाल के लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ नेताओं ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, और अरविंद केजरीवाल को लिखित माफी मांगकर जान छुड़ानी पड़ी थी, लेकिन प्रशांत किशोर के मामले में अलग ही मामला देखने को मिला.
बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर को नोटिस तो भेजा था, लेकिन मामला आगे बढ़ाने की जगह खुद ही यू-टर्न ले लिया. देखें तो प्रशांत किशोर इस मामले में अरविंद केजरीवाल से बीस नजर आते हैं. जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार भी इलाके के लोगों के फीडबैक के बाद ही चुने जाने का दावा है, अरविंद केजरीवाल भी ऐसा करते आए हैं.
लेकिन, चुनाव लड़ने के मामले में अरविंद केजरीवाल से प्रशांत किशोर पिछड़ते हुए नजर आने लगे हैं. प्रशांत किशोर किशोर ने चुनाव लड़ने को लेकर खूब हवा बनाई, लेकिन अब पीछे हट गए हैं. चुनाव मैदान में उतरने के मामले में तो प्रशांत किशोर के मुकाबले अरविंद केजरीवाल बहुत ज्यादा आगे नजर आते हैं.
अपने पहले ही चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की 15 साल से मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित को उनकी सीट पर ही चैलेंज करके शिकस्त दे डाली थी. ये ठीक है कि 2025 के दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल को हार का मुंह देखना पड़ा, लेकिन 2014 में वो वाराणसी जाकर तब बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को भी चैलेंज किया था. और, वोट भी कोई कम नहीं मिले थे - लेकिन प्रशांत किशोर तो मैदान में उतरने का नाम ही नहीं ले रहे हैं.
दावे तो बड़े बड़े किए गये थे

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.








