
'जन्नत जाना है...' गाजियाबाद धर्मांतरण केस की हैरान कर देने वाली चैट, राहिल एंड गैंग 5 स्टेप में बनाता था शिकार
AajTak
Ghaziabad Conversion Case: गाजियाबाद में धर्मांतरण का मामला सामने आया है. जब इस मामले की जांच शुरू हुई तो पता चला कि 7 लोग इस्लाम कबूल कर चुके हैं. 4 लोग इस्लाम कबूल करने वाले थे. पुलिस ने तीन आरोपियों, राहिल उर्फ राहुल अग्रवाल, मोहम्मद अब्दुल्ला उर्फ सौरभ खुराना और मुशीर सैफी को गिरफ्तार किया है. साथ ही हैरान कर देने वाली चैट भी सामने आई है.
राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में धर्मांतरण का मामला सामने आया है. पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि 7 लोग धर्म बदलकर इस्लाम कबूल कर चुके हैं. इसके साथ ही 4 लोग इस्लाम कबूल करने वाले थे. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान राहिल उर्फ राहुल अग्रवाल, मोहम्मद अब्दुल्ला उर्फ सौरभ खुराना और मुशीर सैफी के रूप में हुई है.
अरेस्ट किया गया राहिल 2017 तक राहुल अग्रवाल था. मगर मोहम्मद अब्दुल्ला के संपर्क में आने के बाद वो राहुल से मोहम्मद राहिल बन गया. खास बात ये है कि मोहम्मद अब्दुल्ला 2014 तक सौरभ खुराना था. उसने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ने के दौरान इस्लाम कबूल किया था. जबकि मुशीर सैफी ट्यूशन पढ़ाता है. वो ऐसे छात्रों को टारगेट करता था जो परिवार से थोड़ा कटे रहते हों और हिंदू धर्म में ज्यादा विश्वास नहीं करते हों.
पोस्टर बॉय की तरह पेश किए जाते थे धर्म बदलने वाले
पुलिस के मुताबिक, जब कोई हिंदू इस्लाम कबूल करता तो उसे पोस्टर बॉय के रूप में दूसरे छात्रों के सामने पेश किया जाता था. इसके बाद कहा जाता कि देखिए लड़के ने इस्लाम कबूल किया. पोस्टर के जरिए अन्य छात्रों को इस्लाम की तरफ बढ़ने के लिए कहा जाता. हैरानी वाली बात ये है कि इस रैकेट की भनक गाजियाबाद पुलिस को तब लगी जब गाजियाबाद के खोड़ा थाने में 25 साल के लड़की का पिता पहुंचा और शिकायत दी.
बताया कि उसकी बेटी पिछले कुछ समय से अजीब व्यवहार कर रही है. उसकी गतिविधि बेहद संदिग्ध लग रही हैं. वह घर के अंदर हिजाब पहनना शुरू कर चुकी है. साथ ही नमाज पढ़ रही है और घर के लोगों से इस्लाम अपनाने को कहती है. इतना ही नहीं, उसने कहा कि वो इस्लाम कबूल कर चुकी है और परिवार को भी इस्लाम कबूल बकर लेना चाहिए. परिवार की शिकायत पर गाजियाबाद पुलिस ने जांच शुरू की.
लड़की ने 6 अप्रैल को राहुल उर्फ राहिल से निकाह किया

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











