
जनेऊ पहन कर छात्र को एग्जाम हॉल में जाने से रोका, हंगामे के बाद परीक्षा अधिकारी पर एक्शन
AajTak
शिवमोगा में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले पीयू के दो छात्रों को कथित तौर पर अपना जनेऊ उतारने के लिए कहने वाले परीक्षा अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज की गई हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 3(5) के साथ धारा 115(2), 299, 351(1) और 352 के तहत FIR दर्ज की गई है.
कर्नाटक के शिवमोग्गा में आदिचुंचनगिरी स्कूल में आयोजित कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) देने गए छात्रों से जनेऊ उतारने के मामले में विवाद के बाद परीक्षा केंद्र में तैनात सुरक्षा कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
पुलिस ने बताया कि ये मामला नटराज भागवत नामक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है. आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 3(5) के साथ धारा 115(2), 299, 351(1) और 352 के तहत FIR दर्ज की गई है.
अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है, ताकि ये पता लगाया जा सके कि किन परिस्थितियों में छात्रों को धार्मिक प्रतीकों को हटाने का निर्देश दिया गया था.
दुर्भाग्यपूर्ण है ये घटना: शिक्षा मंत्री
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. एमसी सुधाकर ने इसे बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया और पुष्टि की कि बीदर के एक परीक्षा केंद्र से भी ऐसी शिकायतें मिली हैं. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य भर के ज्यादातर अन्य केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से हुई.
उन्होंने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, 'ये घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. यह केवल शिवमोग्गा में ही नहीं, बल्कि बीदर में भी ऐसा हुआ. बाकी सभी जगहों पर दो केंद्रों को छोड़कर प्रक्रिया सुचारू रूप से चली. किसी भी गैजेट की जांच या तलाशी के लिए जिम्मेदार लोगों या यहां तक कि जो भी प्रोटोकॉल का पालन किया गया था. उन्हें कभी भी ऐसी वस्तुओं की जांच करने या हटाने का निर्देश नहीं दिया गया था.'

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











