
जनवरी में एयरस्ट्राइक, अब राष्ट्रपति का पाकिस्तान दौरा... इजरायल से तनाव के बीच क्या है ईरान का प्लान?
AajTak
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी तीन दिन के दौरे पर पाकिस्तान पहुंच गए हैं. रईसी का ये दौरान इजरायल से तनाव के बीच हो रहा है. इतना ही नहीं, ये दौरा इसलिए भी अहम हो जाता है, क्योंकि जनवरी में ही दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हवाई हमले किए थे.
इजरायल से जबरदस्त तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी पाकिस्तान पहुंच गए हैं. रईसी तीन दिन पाकिस्तान में रहेंगे. इस दौरान वो राजधानी इस्लामाबाद में कई हाईलेवल मीटिंग करेंगे. इसके अलावा कराची और लाहौर भी जाएंगे.
आठ फरवरी को पाकिस्तान में नई सरकार के गठन के बाद किसी विदेशी नेता का ये पहला दौरा है. रईसी का ये दौरा इसलिए भी खास है, क्योंकि इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान और ईरान के बीच भी तनाव बढ़ गया था.
ईरान ने पहले पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हवाई हमला किया था. इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में हमला कर दिया था. दोनों ही मुल्कों ने इसे आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई बताया था.
राष्ट्रपति रईसी के इस पाकिस्तान दौरे पर इसलिए भी नजर है, क्योंकि वो अकेले नहीं आए हैं. उनके साथ उनकी पत्नी, विदेश मंत्री और ईरानी सरकार के कई बड़े मंत्री और अफसर भी पाकिस्तान आए हैं.
अब तक क्या-क्या हुआ?
सोमवार को ईरानी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की. दोनों के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री आवास पर मुलाकात हुई, जहां रईसी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








