
जनरल मनोज पांडे ने संभाली भारतीय सेना की कमान, चुनौतियों से निपटने के लिए हम तैयार
AajTak
जनरल मनोज पांडे ने 30 अप्रैल 2022 को जनरल मनोज मुकुंद नरवने से 29वें थल सेनाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया. जनरल नरवने चार दशकों के शानदार करियर के बाद सेवानिवृत्त हुए.
जनरल मनोज पांडे ने आज भारतीय थल सेना की कमान संभाल ली. साउथ ब्लॉक में इन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. पहली बार इस मौक़े पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ़ मार्शल वीआर चौधरी और नौसेना प्रमुख एडमिरल हरी कुमार मौजूद रहे. भारतीय थल सेना की कमान संभालने के बाद जनरल मनोज पांडे ने कहा कि देश की रक्षा सबसे ऊपर है. कमान संभालने के बाद मैं हर चुनौती से निपटने को तैयार हूं.
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरे लिए ये बेहद गर्व का पल है और सम्मान की बात है कि मुझे थल सेना का दायित्व सौंपा गया है. सेना ने देश की सुरक्षा और अखंडता को बनाए रखने के लिए बहुत काम किया है. मैं देशवासियों को आश्वासन देने चाहता हूं कि सेना इसे बनाए रखेगी. उन्होंने कहा कि विश्व में जियोपॉलेटिकल स्थिति बदल रही है. हमारे सामने कई तरह की चुनौती है, लेकिन उन सभी चुनौतियों से निपटने के लिए थल सेना पूरी तरह से तैयार है.
जनरल पांडे ने कहा कि तीनों सेना एक दूसरे के साथ समन्वय बनाकर काम करेगी. उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता ऑप्रेशनल तैयारियों पर रहेगी और आत्मनिर्भर भारत के तहत नई तकनीक पर ज़ोर रहेगा. हम साथ मिलकर काम करेंगे और देश के लिए जो भी अच्छा होगा, वो करेंगे. देश की रक्षा सर्वोपरि है.
इससे पहले जनरल पांडे पूर्वी सेना कमान का नेतृत्व कर रहे थे, जिसे सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश सेक्टरों में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) की रखवाली का काम सौंपा गया था. जनरल पांडे ने ऐसे समय में भारतीय सेना की कमान संभाली, जब भारत कई सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है, जिसमें पाकिस्तान और चीन के साथ LOC और LAC शामिल है. सेना प्रमुख के रूप में उन्हें सरकार की योजना पर भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के साथ समन्वय स्थापित करना होगा.
कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे?
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को दिसंबर 1982 में कोर ऑफ इंजीनियर्स में कमीशन दिया गया था. वह स्टाफ कॉलेज, केम्बरली (यूके) से स्नातक हैं और उन्होंने आर्मी वॉर कॉलेज, महू और दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज में हायर कमांड कोर्स में भी भाग लिया था. लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने अपनी 37 साल की सेवा में ऑपरेशन विजय और ऑपरेशन पराक्रम में सक्रिय भाग लिया है.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









