
जंतर-मंतर पर बैठे पहलवानों को मिला किसानों का साथ, 2 मई को राकेश टिकैत भी धरने में होंगे शामिल
AajTak
जंतर-मंतर पर जारी पहलवानों के धरने को रविवार को आठ दिन हो गए. इस दौरान पहलवानों ने एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा- पीएम मोदी हमारे मन की बात भी सुनें. वहीं दूसरी ओर पहलवानों को किसानों का भी समर्थन मिला है. संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधि संगठन ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर इसका ऐलान किया है.
पहलवानों और WFI के बीच जारी 'कुश्ती' में अब पहलवानों को किसानों का भी साथ मिल गया है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवान धरने पर बैठे हैं और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल धरना स्थल पहुंचा और कहा कि मोर्चा पहलवानों के साथ है और उन्होंने भी इस दौरान WFI अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग दोहराई. रविवार को पहलवानों के धरने को आठ दिन पूरे हो चुके हैं. इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रधानमंत्री हमारे मन की बात भी सुनें.
किसान अपने आंदोलन को देने वाले हैं धार बता दें कि, किसान एक बार फिर अपने आंदोलन को धार देने वाले हैं. कृषि कानूनों के खिलाफ शुरू हुए कृषि आंदोलनों को भले ही खत्म हो गए एक अरसा बीत गया है लेकिन किसानों के संगठन अभी भी सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते. सरकार को उसके वायदों की याद दिलाते हुए कृषि संगठनों ने फैसला लिया है कि मई महीने में देश के हर राज्य में फिर से किसानों द्वारा आक्रामक आंदोलन किया जाएगा. यह फैसला रविवार को दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा की राष्ट्रीय बैठक में लिया गया जिसमें किसान संगठनों के 200 से अधिक किसान नेता शामिल थे.
26 मई से 31 मई तक होगा किसानों का प्रदर्शन संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले जमा हुए किसान संगठनों ने यह फैसला लिया है कि एमएसपी को कानूनी दर्जा, कर्ज मुक्ति, किसान और खेतजदुर पेंशन और लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की गिरफ्तारी समेत किसानों पर हुए मुकदमों की वापसी और किसान आंदोलन के दौरान मृत हुए किसान परिवारों को मुआवजा के मुद्दे पर 26 मई से लेकर 31 मई तक देश के सभी राज्यों में धरना प्रदर्शन होगा.
संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान, हम पहलवानों के साथ इसी बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे पहलवानों की मांग का भी समर्थन किया है. किसान संगठनों ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है तो वही मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को भी किसान संगठनों ने अपना समर्थन दिया है.
पहलवानों के धरने को हुए 8 दिन दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना रविवार को आठवें दिन भी जारी रहा. इस प्रदर्शन के दौरान पहलवानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने लिए इंसाफ की मांग उठाई है. विरोध प्रदर्शन में बजरंग पुनिया ने कहा, जब तक इंसाफ नहीं होगा, हमारी लड़ाई जारी रहेगी. बजरंग पुनिया ने कहा वो (फेडरेशन) इस आंदोलन को दूसरा रूप देना चाहते हैं. हमें कोर्ट पर पूरा भरोसा है. पहलवानों ने स्पष्ट किया, हम कोई कब्जा नहीं चाह रहे हैं, साथ ही परिवारवाद के मुद्दे पर कहा- सारा परिवारवाद वहीं हो रहा है और आरोप हम पर लगा रहे हैं. उन्होंने कहा, किसी खिलाड़ी का क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि बृजभूषण का क्रिमनल रिकॉर्ड है.
प्रेस वार्ता में, विनेश फोगाट ने कहा, कानूनी प्रक्रिया पर हम कुछ नहीं कहेंगे? कई राज्यों से खिलाड़ी समर्थन कर रहे हैं. इसके अलावा विनेश फोगाट ने कहा कि प्रधानमंत्री हमारे मन की बात भी सुनें. करोड़ों लोग हमारे समर्थन में बैठे हैं, यही हमारी ताकत हैं. उन्होंने कहा कि हमें नॉलेज नहीं कि कितने सांसद और विधायक हैं.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






