
जंग के 3 महीने पूरे, इजरायल का दावा- उत्तरी गाजा से हमास का कमांड स्ट्रक्चर नेस्तानाबूद
AajTak
इजरायल और हमास के बीच जंग को तीन महीने पूरे हो गए हैं. अब इजरायल सेना के प्रवक्ता ने दावा किया है कि हमने हमास के कमांड स्ट्रक्चर को तबाह कर दिया है. अब हम अपने अगले लक्ष्य को हासिल करने के लिए गाजा पट्टी के सेंटर और दक्षिण में हमास के खात्मे की योजना पर काम कर रहे हैं
इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा पट्टी में हमास के कमांड ढांचे को पूरी तरह से खत्म कर दिया है. इस क्षेत्र में सेना ने लगभग आठ हजार आतंकवादियों का खात्मा कर दिया है. अब इजरायली सेना ने सेंट्रल और साउथ गाजा इलाके में हमास के खात्मे का लक्ष्य रखा है.
'उत्तरी गाजा से मिले हथियार और दस्तावेज' इजरायली सेना के प्रवक्ता डैनियल हगारी शनिवार ने बताया, इजरायली सुरक्षा बलों ने उत्तरी गाजा में हमास के सैन्य ढांचे को पूरी तरह से खत्म कर दिया है. अब इस इलाके में आतंकी छिटपुट रूप में बिना कमांडरों के हिंसा कर रहे हैं. हमने इस इलाके से हजारों हथियार और लाखों दस्तावेज भी जब्त किए हैं. अब हम अपने अगले लक्ष्य को हासिल करने के लिए गाजा पट्टी के सेंटर और दक्षिण में हमास के खात्मे की योजना पर काम कर रहे हैं.'भीड़भाड़ और शरणार्थी शिविर में छिपे हैं आतंकी' मध्य और दक्षिणी गाजा पट्टी में हमास को खत्म करने के सैन्य प्रयासों के बारे में बोलते हुए कहा कि हम अपने इस लक्ष्य को अलग तरीके से हासिल करेंगे. मध्य गाजा पट्टी में शरणार्थी शिविर और भीड़भाड़ वाले इलाके में आतंकवादियों से भरे हुए हैं, जबकि साउथ के शहरी इलाके में खान यूनिस का अंडरग्राउंड के बड़ा नेटवर्क है.
7 अक्टूबर से शुरू हुआ था युद्ध इजरायल अधिकारियों के अनुसार, 7 अक्टूबर को गाजा से हमास आतंकवादियों ने इजरायल पर हमला करने के बाद इजरायल ने आतंकी ठिकानों पर हमला शुरू हुआ, जिसमें 1,200 लोग मारे गए और 240 को बंधक बना लिया गया था. अभी भी हमास ने 132 लोगों को बंधक बनाया हुआ है. हमास द्वारा गाजा में चलाए जा रहे स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायल सेना द्वारा हमास को खत्म करने के उद्देश्य से की गई बमबारी और जमीन पर सेना की कार्रवाई में शनिवार तक कम-से-कम 22,722 लोग मारे गए हैं. उन्होंने दावा किया कि मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे. इस इलाके में 2.3 मिलियन लोग रहते थे, जिसे उन्होंने तबाह कर दिया. उन्होंने बताया कि 24 घंटों के दौरान गाजा में कम से कम 122 फिलिस्तीनी मारे गए और 256 अन्य घायल हो गए.युद्धविराम का नहीं किया ऐलान दिलचस्प बात है कि ये हमले तब हो रहे हैं, जब दुनिया के दबाव में आकर इजरायल ने गाजा के कुछ इलाकों से अपने फौजियों को वापस बुलाना शुरू किया है. लेकिन युद्ध विराम को कोई ऐलान अभी तक नहीं किया गया है.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







