
'जंग के बीच' होली की तैयारी में बिजी खुशबू पाटनी, बोलीं- भारतीय गुजिया के लिए...
AajTak
मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल के ऑपरेशन के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और पूर्व भारतीय सेना अधिकारी खुशबू पाटनी ने होली की तैयारी में गुजिया बनाते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया.
पूरे मिडिल ईस्ट देशों के हालात बिगड़े हुए हैं. लोग तनाव में हैं. हवाई उड़ाने बंद कर दी गई हैं. दुबई में फंसे लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं. अमेरिका-इजरायल के ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन, एक्स इंडियन आर्मी ऑफिसर खुशबू पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां वो आराम से गुजिया बनाती दिख रही हैं. इसके लिए खुशबू ट्रोल भी हो रही हैं.
जंग के बीच गुजिया वाला वीडियो
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच भले ही जंग छिड़ी हो लेकिन भारत में होली का माहौल है. खुशबू पाटनी ने एक वीडियो शेयर किया और बताया कि वो कैसे होली की तैयारी कर रही हैं. दिशा ने कैप्शन में लिखा- जंग के बीच, भारतीय गुजिया के लिए साथ आए हैं.
वीडियो में होली के रंग और गुजिया बनाने के तरीकों के बारे में बात करती नजर आईं. खुशबू जमीन पर बैठी हैं, और अपने हाथों से आटे में मावा भरते हुए रह रही हैं कि- लोगों को दिखाना जरूरी है कि खुशबू पाटनी कैसे बनाती हैं गुजिया.
फैंस को खुशबू का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है. तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि ये तो सब कुछ कर सकती हैं, खुशबू बहुत प्यारी हैं. हालांकि वहीं कुछ यूजर्स उनका मजाक उड़ा रहे हैं कि- खुशबू कुछ भी करती हैं सोशल मीडिया पर डाल देती हैं. ये क्या तरीका हुआ. उनका ये वीडियो खूब वायरल हो गया है. शेयर कर यूजर्स कह रहे हैं कि जंग के हालातों के बीच इस तरह का व्यवहार शोभा नहीं देता. हमारे देश में होली है, लेकिन वहां हालात तंग हैं, ऐसा कहना मजाक उड़ाने जैसा है.
भारत की व्यवस्था पर उठाए थे सवाल

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












