
जंग के बीच कुवैत से भागीं उर्वशी रौतेला, डर से हालत हुई खराब- निकले आंसू, बोलीं- दिल जोर-जोर से धड़क रहा था
AajTak
मिडिल ईस्ट में इस समय हालात नाजुक बने हुए हैं. कई जगहों पर मिसाइलों से हमला हो रहा है. इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी कुवैत में फंस गई थीं. हालांकि, वो अब अपने देश लौट चुकी हैं. उन्होंने आपबीती सुनाई है.
ईरान पर हुए इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद से पूरे मिडिल ईस्ट भी टेंशन का माहौल बना हुआ है. मिडिल ईस्ट में कई जगहों पर मिसाइलें दागी जा रही हैं. जंग के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला कुवैत में फंसी हुई थीं, लेकिन किसी तरह वो वहां से जान बचाकर भागीं. उर्वशी ने पोस्ट कर अपनी आपबीती सुनाई है.
उर्वशी का छलका दर्द
जंग के हालातों के बीच कुवैत से निकलने के बाद उर्वशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके फैंस को अपने बारे में अपडेट दिया. एक्ट्रेस ने बताया कि भारत वापस आने वाली अपनी फ्लाइट में चढ़ते समय उन्हें काफी डर लग रहा था. वो रोने लगी थीं. वो अपने आंसू भी पोछती दिखी थीं.
अपनी फीलिंग्स को बयां करते हुए उर्वशी ने पोस्ट में लिखा- प्लेन में बैठने तक तो मैं बिल्कुल ठीक थी, लेकिन जैसे ही मैं सेटल हुई, अचानक मुझे डर लगने लगा, घबराहट होने लगी और मेरा दिल जोर से धड़कने लगा. पता नहीं क्यों, लेकिन अचानक से मुझे बहुत डर लगने लगा था.
'मैं थोड़ा असुरक्षित और चिंतित महसूस कर रही हूं. मुझे सचमुच आपकी प्रार्थना की जरूरत है. अगर मेरी बातें भावुक लगें या आपको किसी भी तरह से चिंता हो तो मैं माफी चाहती हूं, मुझे बस लगा कि मुझे अपने मन की बात शेयर करनी चाहिए. इस समय आपकी दुआएं और सपोर्ट मेरे लिए बहुत मायने रखता है.'

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












