
जंग की ओर बढ़ा चीन? नैंसी पेलोसी के लौटते ही ताइवान की नाकेबंदी की, अमेरिका ने दुस्साहस को लेकर चेताया
AajTak
चीन नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा पर भड़का हुआ है. उसने पहले भी अमेरिका को ये दौरा टालने के लिए कहा था. साथ ही ताइवान को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी. अब नैंसी पेलोसी के लौटते ही चीन ने समुद्र में सैन्य गतिविधियां शुरू कर दी हैं. ऐसे में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जीन पियरे ने बुधवार को कहा कि चीन नैंसी पेलोसी के ताइवान के दौरे को संकट में न बदले.
अमेरिकी सीनेट स्पीकर नैंसी पेलोसी के लौटते ही चीन ने ताइवान की नाकेबंदी कर दी है. इतना ही नहीं चीन ने ताइवान से लगे इलाकों में सैन्य अभ्यास भी शुरू कर दिया है. चीन की ओर से इस युद्धाभ्यास के लिए कई युद्धपोत, फाइटर जेट, मिसाइलों को तैनात किया गया है. इतना ही नहीं चीन की नौसेना ताइवान की सीमा से सिर्फ 9 समुद्री मील की दूरी पर सैन्य अभ्यास करेगी. इससे ताइवान के लिए खतरा बढ़ता जा रहा है. उधर, अमेरिका ने भी चीन को चेतावनी देते हुए कहा है कि नैंसी पेलोसी के दौरे को संकट में न बदलें.
दरअसल, चीन नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा पर भड़का हुआ है. उसने पहले भी अमेरिका को ये दौरा टालने के लिए कहा था. साथ ही ताइवान को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी. अब नैंसी पेलोसी के लौटते ही चीन ने समुद्र में सैन्य गतिविधियां शुरू कर दी हैं. चीन के इस कदम को युद्ध भड़काने जैसा ही माना जा रहा है. दरअसल, जब यूक्रेन ने नाटो की सदस्यता लेने का ऐलान किया था, तब रूस ने भी इसी तरह सैन्य अभ्यास की आड़ में सीमा तक सेना पहुंचाई थी. इसके बाद फरवरी में यूक्रेन पर हमला कर दिया था. उधर, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जीन पियरे ने बुधवार को कहा कि चीन नैंसी पेलोसी के ताइवान के दौरे को संकट में न बदले.
इससे पहले चीन ने बुधवार को ताइवान के एयर डिफेंस क्षेत्र में 27 लड़ाकू विमान भेजे थे. इनमें से 22 विमान ने मेडियल लाइन को पार किया था जो दोनों देशों के बीच में एक अघोषित सीमा है. इतना ही नहीं चीन ने ताइवान के चारों तरफ 6 जगहों से हवा और समुद्र में अभ्यास करने का ऐलान किया है. माना जा रहा है कि चीन ताइवान के सामने अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना चाहता है.
पेलोसी ने चीन को दिया सख्त संदेश
नैंसी पेलोसी ने ताइवान की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति साई इंग वेन से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने कहा था कि अमेरिका ताइवान के लोकतंत्र की रक्षा करेगा. साथ ही ताइवान से किए हुए हर वादे को निभाएगा. पेलोसी ने अपनी यात्रा के दौरान लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी. इसमें 1989 के तियानमेन स्क्वायर पर हुए प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता रहे कैक्सी भी शामिल थे. जो 2019 में हॉन्गकॉन्ग चले गए थे. उधर, अमेरिका ने चीन को ताइवान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई न करने की धमकी दी है.
उधर, नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा को लेकर यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, हमारी स्थिति एकदम साफ है. हम महासभा के प्रस्तावों के तहत चीन की वन चाइना पॉलिसी का समर्थन करते हैं.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








