
जंग की आहट के बीच ईरान में आंतरिक कलह, सियासी बयानबाजी तक सिमट जाएगा तनाव!
AajTak
ईरान जहां इजरायल पर हमले की चेतावनी दे रहा था और कथित रूप से इसकी तैयारियों में जुटा था, वो सोमवार तक शांत पड़ गया है. मसलन, ईरान अब सियासी संकट में उलझ गया है, जहां राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के एक करीबी मंत्री ने इस्तीफा दे दिया. उन्होंने इसके लिए कई कारण भी बताए हैं.
मिडिल ईस्ट में युद्ध की आशंकाएं फिलहाल धीमी पड़ गई है. इन आशंकाओं के केंद्र में रहा ईरान फिलहाल सियासी संकट में उलझ गया है. हमास के पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हानिया की हत्या का बदला लेने वाली खबरों को प्रमुखता देने वाली ईरानी मीडिया भी शांत है. कल तक जहां इजरायल पर संभावित हमले की खबरों को हवा दी जा रही थी, वहां आज एक अहम नेता के इस्तीफे ने मीडिया का रुख मोड़ दिया है.
ईरानी सरकार-समर्थित मीडिया इस्माइल हानिया की हत्या के विषय पर काफी हद तक चुप रहा. हालांकि, इससे पहले ईरानी मीडिया को इजरायल को चेतावनी देते देखा जा रहा था. वे संभावित मिसाइल हमले और इजरायल को सबक सिखाने जैसी रिपोर्ट को प्रमुखता दे रहे थे. दरअसल, राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के स्ट्रैटेजिक मामलों के डिप्टी जावेद जरीफ ने इस्तीफा दे दिया है.
यह भी पढ़ें: ईरान के पास मिसाइलें तो इजरायल का एयर डिफेंस शानदार... जानिए किसमें है कितना दम?
इस्तीफे के बाद क्या बोले जावेद जरीफ?
राष्ट्रपति पेजेशकियन ने जरीफ को डिप्टी के तौर पर नियुक्त किया था. उन्होंने अपने इस्तीफे के कई कारण बताए हैं, जिनमें नई प्रस्तावित 19 सदस्यीय मंत्रिमंडल को लेकर भी उन्होंने अपनी निराशा जाहिर की.
उन्होंने कहा, "मैं शर्मिंदा हूं कि मैं समितियों (उम्मीदवारों के चयन के लिए जिम्मेदार) के एक्सपर्ट ओपिनियन को सभ्य तरीके से लागू नहीं कर सका, और जैसा कि मैंने वादा किया था, महिलाओं, युवाओं और जातीय समूहों को मौका नहीं दे सका."

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











