
जंग की आंच में झुलसता सिनेमा, सायरन की आवाजों के बीच हो रहा शूट, बॉलीवुड का होगा नुकसान
AajTak
मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज 19 मार्च से 4 जून 2026 तक शिफ्ट कर दी गई है. दुबई और गल्फ मार्केट में शूटिंग और प्रोडक्शन प्रभावित हो रहे हैं, कई जगहों पर शूट अबतक जारी हैं. लेकिन आने वाले समय में इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर इसका असर होना तय माना जा रहा है.
यश की फिल्म टॉक्सिक 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मिडिल ईस्ट के गंभीर हालात को देखते हुए रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है. अब ये फिल्म 4 जून 2026 को आएगी. ये बात जगजाहिर है कि दुबई और गल्फ मार्केट साउथ इंडस्ट्री के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जहां बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं, ऐसे में कमाई भी अच्छी होती है. इतना ही नहीं कई साउथ फिल्मों के गानों का शूट होना था, जिसे रोक दिया गया है.
एयरलाइन सेवाएं बाधित हैं, कलाकार-क्रू को बड़ी मुश्किल हो रही है, स्टंट और VFX के लिए आने वाले अंतरराष्ट्रीय टेक्नीशियन भी फंस गए हैं, जिससे प्रोडक्शन प्रभावित हो रहा है. अब खबर आ रही है कि युद्ध चलता रहा तो प्रियंका चोपड़ा की फिल्म वाराणसी पर भी इसका असर होगा. अल्लू अर्जुन-एटली के कई आगामी प्रोजेक्ट, रणबीर कपूर की रामायणम् पर भी इसका असर हो सकता है, क्योंकि बड़े पैमाने पर VFX का काम अभी बाकी है जो रुक गया है.
प्रोडक्शन हाउस में जारी काम
कई प्रोडक्शन हाउस जंग के बीच भी काम कर रहे हैं. एक इजरायली टीवी प्रोड्यूसर ने अपनी पहचान जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि हम सिर्फ एयर रेड सायरन के बीच में फिल्मिंग करते रहते हैं. इजरायली ब्रॉडकास्टर केशेट ने 28 फरवरी को ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की हत्या के बाद कुछ समय के लिए पूरी तरह न्यूज कवरेज को बंद कर दिया था. लेकिन 2 मार्च तक चैनल ने नियमित प्रोग्रामिंग पर लौटना शुरू कर दिया. उन्होंने कॉमेडी शो Mo’adon Layla (Night Club) फिनाले सीजन का टेलीकास्ट किया और अपने सैटरडे नाइट लाइव-स्टाइल स्केच शो Eretz Nehederet का स्पेशल एडिशन रिकॉर्ड किया. जंग के हालात में सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इस पूरे शो को ऑडियंस के बिना शूट किया गया.
इसमें कोई दो राय नहीं है कि शूट का काम पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल हो गया है. लेकिन प्रोडक्शन को नहीं रोका गया है. जॉर्डन के ओलिववुड फिल्म स्टूडियोज की जनरल मैनेजर जुमाना शरबिन के हौसले तो इतने बुलंद है कि उन्होंने कहा, यह हमारे आसपास पहला युद्ध नहीं है, इस स्टूडियो ने 'ड्यून: पार्ट टू' (2024) और 'जॉन विक: चैप्टर 4' (2023) जैसी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के लोकल शूट्स में सपोर्ट दिया है. पिछले वर्षों में हमारे पास इराक युद्ध, सीरिया युद्ध, लेबनान युद्ध और गाजा संकट रहा है, और इन सभी के दौरान जॉर्डन शांत और सुरक्षित रहा.
ऐसे समय में कई अंतरराष्ट्रीय प्रोडक्शन बिना किसी देरी या घटना के शूट हुए. हम रुकने वाले नहीं हैं. शरबिन ने स्टूडियो में चल रही कई प्रोडक्शंस का जिक्र किया, जिसमें एक लोकल ड्रामा, कोरियाई सीरीज 'किंगडम ऑफ वुमेन' और एक रीजनल टीवी शो शामिल हैं, जो योजनानुसार बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ रही हैं. अबू धाबी स्थित लोकल स्टूडियो सेंट्रल फिल्म्स के एक प्रवक्ता ने बताया, 'उद्योग के नजरिए से यूएई स्थिर और व्यवस्थित तरीके से काम कर रहा है. यह हाई-एंड कमर्शियल वर्क का हब है.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












