
जंग अभी खत्म नहीं... पाकिस्तान के इस आखिरी मिनट वाले 'धोखे' का क्या तालिबान फिर देगा जवाब?
AajTak
पाकिस्तान ने 15 अक्टूबर 2025 को अफगानिस्तान के कंधार के स्पिन बोल्दक पर एयरस्ट्राइक की, जिसमें 12 नागरिक मारे गए और 100 घायल हुए. तालिबान का आरोप है कि पाक सेना ने सीजफायर से ठीक पहले हमला किया. शाम को 48 घंटे का अस्थायी सीजफायर घोषित. तालिबान ने 'धोखा' बताकर चेतावनी दी – जंग खत्म नहीं हुई.
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव फिर भड़क गया है. 15 अक्टूबर 2025 को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के स्पिन बोल्दक जिले पर एयरस्ट्राइक की. कई नागरिक मारे गए. तालिबान ने इसे 'धोखा' कहा है, क्योंकि ये हमला सीजफायर की घोषणा से ठीक पहले हुआ. क्या तालिबान अब फिर जवाब देगा?
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच 2600 km लंबी 'डुरांड लाइन' सीमा हमेशा विवादित रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) जैसे आतंकी गुटों को पनाह देता है, जो पाकिस्तान पर हमले करते हैं.
यह भी पढ़ें: जिस देश से चिढ़ते हैं ट्रंप, भारत उसे आकाश मिसाइलें सप्लाई करने की तैयारी में, ऑपरेशन सिंदूर में दिखी थी ताकत
दूसरी तरफ, तालिबान कहता है कि पाकिस्तान अफगानिस्तान में घुसपैठ करता है. नागरिकों को निशाना बनाता है. 2025 में ये तनाव चरम पर पहुंच गया. 9 अक्टूबर को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर पहली एयरस्ट्राइक की, जिसमें तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाया.
उसके बाद से दोनों तरफ से गोलीबारी और हमले हो रहे हैं. कुर्रम, चमन और स्पिन बोल्दक जैसे इलाकों में झड़पें तेज हो गईं. ये सब कुछ हफ्ते से चल रहा था, जिसमें दर्जनों लोग मारे जा चुके थे.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.








