
जंगल से सूखी पत्तियां इकट्ठी कर बेच रहे ग्रामीण, 50 रुपये में खरीद रही उत्तराखंड सरकार, जानें पूरी कहानी
AajTak
उत्तराखंड सरकार ने पर्वतीय जंगलों में लगी आग (fire in mountain forests) पर काबू पाने के लिए नई पहल की है. अब सरकार का मास्टर प्लान ये है कि चीड़ के पेड़ से सूखकर गिरने वाली पत्तियों को 50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदा जा रहा है. ग्रामीण जंगल में जाकर पत्तियां इकट्ठी करते हैं और सरकार को बेच रहे हैं.
उत्तराखंड के जंगलों में धधक रही आग पूरी तरह से काबू में नहीं आ रही है. यहां जंगलों को बचाने के लिए राज्य सरकार भरसक प्रयास कर रही है. हेलीकॉप्टर के साथ ही आर्मी की भी मदद ली जा रही है. अब उत्तराखंड सरकार ने जंगल में आग की घटनाएं रोकने के लिए एक और पहल की है. सरकार यहां ग्रामीणों से चीड़ के पेड़ों से गिरने वाली पेड़ की पत्तियां (पिरूल) खरीद रही है.
उत्तराखंड सरकार पिरूल को 50 रुपये प्रति किलो की दर से खरीद रही है. इसके बाद अब बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगलों में परुल इकठ्ठा कर सरकार को बेच रहे हैं. चीड़ के पेड़ से सूखकर ये पत्ते गिरते हैं. जब जंगलों मे आग लगती है तो इन पत्तियों के जरिए आग बेहद तेजी से फैलती है. जंगलों में आग फैलने की सबसे बड़ी वजह इन्हीं पत्तियों को माना जाता है.
यह भी पढ़ें: कहीं राहत तो कहीं आफत बनी बारिश! अल्मोड़ा में बुझ रही जंगल की आग, सोमेश्वर में फटा बादल
बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक कर ग्रामीणों से परुल खरीदने की घोषणा की थी. इसके बाद पिरूल लाओ, पैसे पाओ अभियान चलाया गया. अब ग्रामीण बड़ी संख्या में जंगलों से पिरूल इकठ्ठा कर रहे हैं और सरकार को 50 रुपये प्रति किलो की दर से बेच रहे हैं.
दरअसल चीड़ की पत्तियां, जिन्हें पिरूल कहा जाता है, गर्मी होते ही वह हवा के साथ पेड़ों से झड़ने लगती हैं. इनमें आग बहुत तेजी से फैलती है. गर्मी के सीजन में चीड़ के जंगलों में लीसा निकालने का सीजन शुरू हो जाता है. लीसा इतना ज्वलनशील होता है कि उसमें लगी आग पर काबू पाना मुश्किल हो जाता है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











