
जंगल में Reel बना रहा था युवक, गुस्साए हाथी ने सूंड से उठाकर पटका, फिर पैरों से कुचला
AajTak
रामगढ़ जिले के आरा सारुबेडा में जंगली हाथियों का वीडियो बनाना एक युवक को भारी पड़ गया. हाथियों के झुंड के पास गए युवक पर एक हाथी भड़क गया और उसे पटक पटक कर कुचल कर मार डाला. मृतक की पहचान अमित रजवार के रूप में हुई है. वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
झारखंड के रामगढ़ जिले से मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जंगली हाथियों का वीडियो बनाना एक युवक को भारी पड़ गया. घाटों ओपी क्षेत्र के आरा सारुबेडा इलाके में शाम करीब चार बजे एक जंगली हाथी ने युवक को पटक पटक कर कुचल कर मार डाला. यह पूरी घटना वहां मौजूद लोगों के मोबाइल कैमरों में भी कैद हो गई.
जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में दो दर्जन से ज्यादा जंगली हाथियों का झुंड घूम रहा है. हाथियों की मौजूदगी को देखने के लिए आसपास के गांवों से लोग उत्सुकता में झुंड के करीब पहुंच रहे थे. कई युवक मोबाइल से वीडियो, फोटो और रील बना रहे थे. मंगलवार को सारुबेडा में भी कुछ युवक हाथियों के झुंड के पास चले गए.
जंगली हाथी ने युवक को कुचला
इसी दौरान एक जंगली हाथी अचानक भड़क गया और गुस्से में युवकों की ओर दौड़ पड़ा. हाथी को अपनी तरफ आते देख सभी लोग जान बचाकर भागने लगे, लेकिन एक युवक भाग नहीं सका और हाथी की चपेट में आ गया. हाथी ने युवक को अपनी सूंड से पकड़ लिया और उसे पटक पटक कर अपने पैरों से कुचल दिया. मौके पर ही युवक की मौत हो गई.
मृतक की पहचान अमित रजवार के रूप में हुई है. उसकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है. अमित वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र का रहने वाला था. घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए.
इस मामले में रेंजर बटेश्वर पासवान ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि क्विक रिस्पॉन्स टीम को तुरंत घटनास्थल पर भेज दिया गया है और हाथियों को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर भगाने का प्रयास किया जा रहा है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








