
'जंगल के कानून को...', ट्रंप के खिलाफ मुस्लिम देशों के साथ आया चीन, OIC से कही ये बात
AajTak
चीन मुस्लिम देशों के साथ अपने संबंधों को और मजबूत बना रहा है. चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के महासचिव हुसैन इब्राहिम ताहा के साथ बातचीत की है. उन्होंने कहा कि चीन इस्लामी देशों और विकासशील देशों के वैध अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.
एक तरफ जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया के देशों से टैरिफ के मुद्दे पर रार ठाने बैठे हैं, वहीं चीन इस मौके का पूरा फायदा उठाने में शिद्दत से जुट गया है. अमेरिका के करीबी सहयोगियों कनाडा और अन्य यूरोपीय देशों से संबंध मजबूत करता चीन अब दुनिया के मुस्लिम देशों पर पकड़ और मजबूत कर रहा है. इसी कड़ी में चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने दुनिया के 57 मुस्लिम देशों के संगठन इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के महासचिव हुसैन इब्राहिम ताहा के साथ बातचीत की है.
सोमवार को हुई इस बातचीत में वांग यी ने कहा कि OIC इस्लामी दुनिया का सबसे बड़ा अंतर-सरकारी संगठन है. उन्होंने कहा कि चीन हमेशा इस्लामी देशों तथा OIC के साथ संबंधों को रणनीतिक महत्व देता रहा है. उन्होंने शिनजियांग से जुड़े मुद्दों और ताइवान के सवाल पर चीन को मिले OIC के समर्थन की सराहना की.
ताहा के साथ बातचीत में चीनी विदेश मंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों की आलोचना की और कहा कि चीन इस मुश्किल समय में दुनिया के विकासशील देशों के वैध अधिकारों के साथ खड़ा है.
ट्रंप के 'जंगल के कानून' पर निशाना
वांग यी के मुताबिक, ट्रंप की नीतियों की वजह से दुनिया एक 'जंगल के कानून' की ओर बढ़ रही है जिसमें ट्रंप जब चाहे, जिसपर चाहे टैरिफ लगा देते हैं. किसी भी देश पर बैन लगा दिया जाता है और देशों को दूसरे देशों के साथ व्यापार से भी रोका जा रहा है.
वांग ने कहा, 'चीन इस्लामी देशों के साथ मिलकर विकासशील देशों के वैध अधिकारों और हितों की रक्षा करने के लिए तैयार है. चीन दुनिया को जंगल के कानून की ओर लौटने से रोकने के लिए तैयार है.'

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.






