
छोटी सी कालकोठरी, बाथरूम में भी कैमरा... जेल में ऐसे रह रहे हैं इमरान खान
AajTak
इमरान खान को इस छोटी कोठरी में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया है. इस सीसीटीवी कैमरे की जद में बाथरूम भी आता है. यानी जेल में नहाने से लेकर शौच करने तक सबकुछ सीसीटीवी कैमरे में कैद होती है. इस तरह से इमरान खान की जेल में हर छोटी से लेकर बड़ी प्रक्रिया कैमरे में कैद होती है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान तोशाखाना मामले में अटक जेल में बंद हैं. यह एक तरह की सी कैटेगरी की जेल है. लेकिन अब खबर सामने आई है कि जिस कोठरी में खान को रखा गया है, वह बेहद छोटी है.
इमरान खान को इस छोटी कोठरी में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया है. इस सीसीटीवी कैमरे की जद में बाथरूम भी आता है. यानी जेल में नहाने से लेकर शौच करने तक सबकुछ सीसीटीवी कैमरे में कैद होती है. इस तरह से इमरान खान की जेल में हर छोटी से लेकर बड़ी प्रक्रिया कैमरे में कैद होती है.
बता दैं कि यह जानकारी जब एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेशन जज को मिली तो वह जेल का निरीक्षण करने के लिए मौके पर पहुंचे. निरीक्षण के बाद उन्होंने अपनी रिपोर्ट पेश की. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि खान को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कैद किया गया है.
जेल में मक्खियों, कीटों से परेशान इमरान
इमरान खान को अटक जेल में रखा गया है. लेकिन वह चाहते हैं कि उन्हें अटक से रावलपिंडी की अदियाला जेल में शिफ्ट किया जाए. इमरान खान के वकीलों का कहना है कि 70 साल के उनके मुवक्किल अटक जेल में नहीं रहना चाहते क्योंकि यहां दिन के समय मक्खियों और और रात में कीट-पतंगों ने उनका जीना मुहाल कर रखा है.
इमरान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने सोमवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट का रुख कर उनके पार्टी प्रमुख को अटक से निकालकर रावलपिंडी की अदियाला जेल में शिफ्ट करने की गुहार लगाई थी. इस याचिका में यह भी आग्रह किया गया था कि इमरान को अटक की 'ए' श्रेणी की बैरक में रखा जाए. साथ ही उनके परिवार, वकीलों और डॉक्टर फैजल सुल्तान को उनसे मिलने की इजाजत दी जाए.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










