
'छोटा राजपाल' बनकर वायरल हुआ ये बच्चा, अंदाज ने जीता यूजर्स का दिल
AajTak
इंटरनेट पर ऐसे वीडियो को लोग हाथों-हाथ लेते हैं और चंद ही पलों में इसे वायरल कर देते हैं. जिस व्यक्ति या बच्चे का वीडियो वायरल होता है, उसे भी इसका अंदाजा नहीं होता. ऐसा ही एक बेहद प्यारा बच्चे का वीडियो इन दिनों तेजी से इंटरनेट पर छा रहा है, जिसने अपनी क्यूटनेस और अनोखे अंदाज से सबका ध्यान आकर्षित कर लिया है.
इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में चीजें पलक झपकते ही वायरल हो जाती हैं. कभी किसी का अनोखा अंदाज़ लोगों का दिल जीत लेता है, तो कभी किसी की मासूमियत. इंटरनेट पर ऐसे वीडियो को लोग हाथों-हाथ लेते हैं और चंद ही पलों में इसे वायरल कर देते हैं. जिस व्यक्ति या बच्चे का वीडियो वायरल होता है, उसे भी इसका अंदाजा नहीं होता. ऐसा ही एक बेहद प्यारा बच्चे का वीडियो इन दिनों तेजी से इंटरनेट पर छा रहा है, जिसने अपनी क्यूटनेस और अनोखे अंदाज से सबका ध्यान आकर्षित कर लिया है.
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने की असली वजह बच्चे का अनोखा बात करने का अंदाज़ है. यूजर्स इसे 'छोटा राजपाल' कह रहे हैं, क्योंकि इस बच्चे का बोलने का लहजा बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के मशहूर किरदारों से मिलता-जुलता है.
देखें वीडियो
वायरल वीडियो में यह बच्चा एक दुकान पर जाकर 500 रुपये के खुले पैसे मांगता है और साथ ही 100-100 रुपये के करारे नोटों की भी मांग करता है. दुकानदार उससे मज़ाकिया अंदाज़ में कहता है, 'पहले पैसा तो दे दो' तो बच्चा हंसते हुए जवाब देता है, 'अरे, पैसे तो मैंने गल्ले में डाल दिए' इस मजेदार बातचीत का वीडियो लोगों के दिल पर छा गया, और लोग इस मासूम बच्चे की बात करने के स्टाइल पर फिदा हो गए हैं.
भूलभुलैया में राजपाल यादव के किरदार की याद आ गई
बच्चे के इस मजेदार और मासूम अंदाज़ ने लोगों का दिल जीत लिया है, और उन्हें फिल्म भूलभुलैया में राजपाल यादव के किरदार की याद दिला दी है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










